By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: दिग्विजय सिंह के ‘शुक्रिया जर्मनी’ ट्वीट से बैकफुट पर कांग्रेस, जानिए कब-कब उनके बयानों ने पार्टी को मुश्किल में डाला
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » दिग्विजय सिंह के ‘शुक्रिया जर्मनी’ ट्वीट से बैकफुट पर कांग्रेस, जानिए कब-कब उनके बयानों ने पार्टी को मुश्किल में डाला
विश्व

दिग्विजय सिंह के ‘शुक्रिया जर्मनी’ ट्वीट से बैकफुट पर कांग्रेस, जानिए कब-कब उनके बयानों ने पार्टी को मुश्किल में डाला

चर्चा आज की
Last updated: April 1, 2023 10:23 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अक्सर अपने बयानों से अपनी ही पार्टी को मुश्किल में डालते रहते हैं और बीजेपी उनके बयान को लपकने में कोई देरी नहीं करती। कई बार ऐसा हो चुका है जब कांग्रेस के लिए अपने ही नेता का बयान न उगलते बनता है, न निगलते। मध्य प्रदेश के 10 साल तक मुख्यमंत्री रह चुके दिग्गी राजा ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है, जो उनकी पार्टी को असहज कर सकता है। उन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में हुई सजा और उसके बाद उनकी सांसदी जाने को लेकर जर्मनी के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता के बयान का स्वागत किया है। प्रवक्ता ने कहा कि राहुल गांधी मामले का उनके देश ने संज्ञान लिया है, उनकी नजर इस मामले पर है। दिग्विजय सिंह के ट्वीट के बाद बीजेपी यह कहकर हमलावर हो गई कि कांग्रेस विदेशी दखल चाहती है। कांग्रेस भी तुरंत डैमेज कंट्रोल मोड में उतर गई और जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि लोकतंत्र के लिए किसी भी खतरे से भारत खुद ही लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत निपटेगा।

क्या है मामला
जर्मनी के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने बुधवार को प्रेस ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा कि उनके देश की राहुल गांधी से जुड़े मामले पर नजर है। प्रवक्ता ने कहा, ‘भारत के विपक्षी नेता राहुल गांधी के खिलाफ आए फैसले और उसके बाद उनकी संसद सदस्यता जाने पर हमारी नजर है। जहां तक हमें जानकारी है कि गांधी के पास फैसले के खिलाफ अपील का विकल्प है। अपील के बाद ही स्पष्ट होगा कि फैसला सही था या नहीं और उनकी संसद सदस्यता जाने का कोई आधार है या नहीं। उम्मीद है कि इस मामले में मानक न्यायिक स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक सिद्धांतों का इस्तेमाल होगा।’ प्रवक्ता के इस बयान की वीडियो क्लिप को डाएचे वेले के चीफ इंटरनैशनल एडिटर रिचर्ड वॉकर ने बुधवार को ट्वीट किया। उसी ट्वीट को रीट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह ने शुक्रिया कहा।

दिग्विजय सिंह का ट्वीट
रिचर्ड वॉकर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘राहुल गांधी के उत्पीड़न के जरिए भारत में किसी तरह लोकतंत्र के साथ समझौता किया जा रहा है, इसका संज्ञान लेने के लिए जर्मनी के विदेश मंत्रालय और रिचर्ड वॉकर का धन्यवाद।’

पिछले महीने लंदन में दिए राहुल गांधी के एक बयान के बाद से ही बीजेपी कांग्रेस पर आरोप लगाती आई है कि वह विदेशी धरती पर देश को बदनाम कर रही है और विदेशी ताकतों से भारत में दखल की मांग कर रही है। यही वजह है कि दिग्विजय सिंह के ट्वीट को बीजेपी ने तुरंत लपक दिया और कहा कि ये इस बात का सबूत है कि कांग्रेस देश के मामलों में विदेशी दखल चाहती है।

हमलावर हुई बीजेपी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारण ने ट्वीट किया, ‘साफ है कि कांग्रेस देश के मामलों में विदेशी दखल चाहती है। कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के साथ एमओयू साइन करो…विदेश में कार्यक्रम के दौरान सरकार बदलने के लिए उनसे मदद की गुहार करो। और जब मदद आ रही तो धन्यवाद कहो।’

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने भी ट्वीट किया, ‘भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने के लिए विदेशी ताकतों को न्यौता देने के खातिर राहुल गांधी का शुक्रिया। याद रखिए, भारतीय न्यायपालिका विदेशी दखल से प्रभावित नहीं हो सकती। भारत किसी भी विदेशी प्रभाव को बर्दाश्त नहीं करेगा क्योंकि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं।’
कांग्रेस के पुराने साथी कपिल सिब्बल ने भी उठाए सवाल
कांग्रेस के पूर्व नेता और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर ऐडवोकेट कपिल सिब्बल ने भी दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर असहमति जताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमें विदेश से किसी तरह के मुहर की जरूरत नहीं है।
कांग्रेस का डैमेज कंट्रोल
इसके बाद कांग्रेस भी डैमेज कंट्रोल में जुट गई। पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना ट्वीट किया, ‘कांग्रेस का दृढ़ विश्वास है कि मोदी के हमारी संस्थाओं पर हमले, प्रतिशोध की राजनीति, धमकियों और उत्पीड़न से हमारे लोकतंत्र को जो खतरा पैदा हुआ है, उससे हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया खुद ही निपटेंगी।’

विवादित बयानों के ‘राजा’ दिग्विजय सिंह
वैसे दिग्विजय सिंह ने कोई पहली बार अपने बयानों या ट्वीट से बीजेपी को हमलावर होने का मौका नहीं दिया है। वह कई बार ऐसे विवादित बयान दे चुके हैं जिसे बीजेपी भुनाने में कामयाब हो गई और कांग्रेस को खामियाजा भुगतना पड़ा। जून 2021 में दिग्विजय सिंह ने कहा था, ‘कश्मीर में जबसे उन्होंने आर्टिकल 370 हटाया है, वहां लोकतंत्र नहीं है, वहां इंसानियत नहीं है।’


इसी तरह सितंबर 2019 में उन्होंने कहा था, ‘भगवा कपड़े पहनकर लोग रेप कर रहे हैं, मंदिर के भीतर रेप हो रहे हैं।’ जून 2019 में दिग्गी राजा ने आरोप लगाया था कि बीजेपी और बजरंग दल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से पसे लेती हैं। जुलाई 2013 में उन्होंने आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने कार्यकर्ताओं को बम बनाने की ट्रेनिंग देता है। दिग्विजय सिंह 2008 के बाटला हाउस एनकाउंटर को फर्जी बताते आए हैं। इतना ही नहीं, वह एनकाउंटर में मारे गए आतंकी के आजमगढ़ स्थित गांव का दौरा भी कर चुके हैं। अल कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहने वाला उनका बयान भी चर्चित रहा है। दिग्विजय सिंह ने 2008 के मुंबई हमले के दौरान आतंकियों से लोहा लेते हुए मारे गए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे को लेकर दावा किया था कि उन्होंने हमले से कुछ ही घंटे पहले उनसे फोन पर कहा था कि उनकी जान खतरे में है। उनके इस बयान पर भी काफी विवाद हुआ था। दिग्विजय सिंह ने एक बार अपनी ही पार्टी की महिला सांसद को भरे मंच से ‘टंच माल’ कहा था।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

देशप्रेम से निकलता है विश्वप्रेम का मार्ग
जामताड़ा भूल जाइए… ठगने के लिए अपराधी ले रहे चैटजीपीटी का सहारा, भूलकर भी न करें ये गलती
जमानत के बावजूद रिहाई में देरी टालने के लिए सुप्रीम गाइडलाइंस… बेल की शर्त में ढिलाई पर विचार हो सकेगा
ओमीक्रोन BF.7 वेरिएंट से बचा लेगी भारतीय वैक्‍सीन? वैज्ञानिकों ने शुरू की नए कोरोना की ‘चीरफाड़’
गाड़ियों में अनिवार्य हो सकता है नींद पर अलर्ट करने वाला सिस्टम
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?