By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: Dimple Kapadia ने कहा था- राजेश खन्ना से शादी मेरी सबसे बड़ी भूल, घर में कदम रखते ही हो गया था इसका एहसास
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » Dimple Kapadia ने कहा था- राजेश खन्ना से शादी मेरी सबसे बड़ी भूल, घर में कदम रखते ही हो गया था इसका एहसास
मनोरंजन

Dimple Kapadia ने कहा था- राजेश खन्ना से शादी मेरी सबसे बड़ी भूल, घर में कदम रखते ही हो गया था इसका एहसास

चर्चा आज की
Last updated: April 26, 2023 1:07 pm
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE

टीनेज सेंसेशन डिंपल कपाड़िया रातोंरात फिल्म ‘बॉबी’ से इंडस्ट्री की स्टार बन गई थीं। डिंपल कपाड़िया उस वक्त केवल 13 साल की थीं, जब राज कपूर की नजर पहली बार उनपर पड़ी। डिंपल के लुक्स ने उन्हें युवा नरगिस की याद दिलाई थी। वह 16 साल की थीं जब उन्हें साल 1973 में आई फिल्म ‘बॉबी’ में कास्ट किया गया। इससे पहले राज कपूर ने साल 1970 में फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ बनाया था, जिसे फिल्माने में उन्होंने अपना सबकुछ झोंक दिया था। हालांकि, इतनी मेहनत और कोशिशों के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। ऐसे में डिंपल बनीं थीं वो सहारा जिनकी उन्हें उस वक्त सख्त जरूरत थी। डिंपल कपाड़िया के सिजलिंग अवतार की बदौलत न केवल उन्होंने अपने ऊपर बढ़ा कर्ज उतारा, बल्कि हैंडसम प्रॉफिट कमाने में भी सफल रहे। ‘बॉबी’ की रिलीज के बाद डिंपल की हर ओर पूछ थी। उन्‍हें एक के बाद एक फिल्‍में ऑफर हो रही थीं। लेकिन तभी उन्‍होंने राजेश खन्‍ना से शादी कर ली। डिंपल ने एक पुराने इंटरव्‍यू में कहा था कि उन्‍हें अपने इस फैसले का अफसोस है। एक्‍ट्रेस को अपनी गलती का एहसास तभी हो गया, जब पहली बार उन्‍होंने बहू के रूप में राजेश खन्‍ना के घर में कदम रखा था।

Contents
  • एक तरफ डेब्यू फिल्म रिलीज और दूसरी तरफ रचाई शादी
  • घर के अंदर पैर रखते ही एहसास हुआ कि नहीं चलेगी राजेश खन्ना से शादी
  • ‘हम चार्टर्ड फ्लाइट से अहमदाबाद किसी शो के लिए जा रहे थे’
  • ‘हमारे घर की खुशियां और जिंदगी जैसे खत्म होने लगीं’
  • ‘फिल्म बॉबी की अहमियत को समझ ही नहीं पाई’
  • साल 1982 में डिंपल राजेश खन्ना की जिंदगी से बाहर निकल आईं

डिंपल कपाड़िया को जो स्टारडम अपनी पहली ही फिल्म में मिला उसके लिए इंडस्ट्री में लगभग हर कलाकार तरसता है। डिंपल के बिकीनी अवतार और पोल्का डॉट्स शर्ट ने खूब धमाल मचाया। लेकिन एक तरफ जहां डिंपल की पहली फिल्म ‘बॉबी’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान ले आई थी, वहीं दूसरी तरफ फिल्म रिलीज वाले महीने में 28 सितम्बर को ही उन्‍होंने खुद से दोगुने उम्र के एक्टर 32 साल के राजेश खन्ना से शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया। डिंपल शायद इस बात से पूरी तरह अनजान थीं कि उनका यह स्टारडम मिलते ही कहीं खो जानेवाला है।

एक तरफ डेब्यू फिल्म रिलीज और दूसरी तरफ रचाई शादी

16 साल की डिंपल ने 32 साल के राजेश खन्ना से शादी अनाउंस की और फिर करियर में डेब्यू के साथ ही उन्‍होंने 11 साल का लंबा ब्रेक ले ल‍िया। शादी के बाद डिंपल ने फिल्मों से दूरियां बना ली और फिर 10 साल तक उन्होंने किसी भी फिल्म को हां नहीं कहा। इस दौरान अब वह दो बेटियों ट्विंकल और रिंकी खन्ना की मां भी बन चुकी थीं और शादीशुदा लाइफ में एक उठापटक भी चल रही थी।

घर के अंदर पैर रखते ही एहसास हुआ कि नहीं चलेगी राजेश खन्ना से शादी

साल 1984 में डिंपल ने कमबैक किया और ये फिल्म थी ‘सागर’और इसी दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में पति से खटपट को लेकर इंटरव्यू भी दिया था। उन्होंने अपने इंटरव्यू में उन्‍होंने बताया कि आखिर कैसे उन्हें घर के अंदर पैर रखते ही ये एहसास हुआ कि राजेश खन्ना से शादी का फैसला उनकी कितनी बड़ी भूल थी।

‘हम चार्टर्ड फ्लाइट से अहमदाबाद किसी शो के लिए जा रहे थे’

डिंपल तब छोटी उम्र की थीं और 16 साल की ऐज में वह बॉलीवुड के स्टार से शादी करने के लिए बिल्कुल तैयार हो गई थीं। उन्होंने ‘इंडिया टुडे’ को दिए अपने इंटरव्यू में कहा था, ‘मैंने उन्हें अच्छी तरह से तब जाना जब शादी को केवल 7 दिन बचे थे। हम चार्टर्ड फ्लाइट से अहमदाबाद किसी शो के लिए जा रहे थे। वो पूरे सफर में मेरे सामने ही बैठे थे, लेकिन उन्होंने मुझसे एक शब्द भी बातचीत नहीं की। जैसे ही फ्लाइट लैंड करने वाली था, वो मेरी तरफ मुड़े, मेरी आंखों में देखा और कहा कि वो मुझसे शादी करना चाहते हैं।’

‘हमारे घर की खुशियां और जिंदगी जैसे खत्म होने लगीं’

डिंपल ने आगे कहा कि चीजें बहुत जल्दी पलट गईं। इंटरव्‍यू में वह कहती हैं, ‘जिस दिन मैंने और राजेश ने शादी की उसी दिन से हमारे घर की खुशियां और जिंदगी जैसे खत्म होने लगीं।’ बताया जाता है कि राजेश खन्ना ने डिंपल की एक्टिंग पर बैन लगा दिया था, जबकि उन्हें उस वक्त ‘बॉबी’ के बाद एक प्रॉजेक्ट के लिए 5 लाख रुपये तक के ऑफर मिल रहे थे।

‘फिल्म बॉबी की अहमियत को समझ ही नहीं पाई’

डिंपल ने कहा, ‘मैं अपने करियर में फिल्म बॉबी की अहमियत को समझ ही नहीं पाई, क्योंकि तब मैं काफी छोटी थी। लेकिन जिस दिन मैंने राजेश के घर (आशीर्वाद) के अंदर कदम रखा। कहीं न कहीं मुझे ये पता लग गया था कि ये शादी चलने नहीं वाली।’

साल 1982 में डिंपल राजेश खन्ना की जिंदगी से बाहर निकल आईं

डिंपल ने ये भी कहा था कि शादी के बाद राजेश की लाइफ में जो महिलाएं आईं, उन्हें लेकर उनको कोई परेशानी नहीं थी। लेकिन चिंता इस बात की थी कि उनका रिलेशनशिप मजाक था। खैर, साल 1982 में डिंपल ने राजेश खन्ना की जिंदगी से बाहर निकलने का फैसला किया और अपने पैरेंट्स के पास वापस आ गईं। तब से वह राजेश खन्‍ना से अलग ही रहने लगीं। साल 2012 में जब राजेश खन्ना का निधन हुआ, तब उनके अंतिम संस्‍कार के वक्‍त डिंपल वहां जरूर मौजूद थीं।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

मार्वल यूनिवर्स की Deadpool And Wolverine ओटीटी पर धमाका मचाने के लिए तैयार! जानें कब और कहां देख सकते हैं फिल्म
शाहरुख खान के घर पर पार्टी हो तो क्या चीज होती है बेस्ट
Mission Impossible ने चुरा लिए शाहरुख की ‘पठान’ के ये सीन? ट्विटर पर लोगों ने कहा- लो, हॉलीवुड भी नकलची निकला
‘सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो’ हुई OTT पर रिलीज, जानिए क्यों देखी जानी चाहिए ये फिल्म?
बस अपना भाई ठीक हो जाए… बाबा महाकाल के आगे नतमस्तक सूर्या, Rishabh Pant के लिए प्रार्थना
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?