जनपद जौनपुर तहसील
केराकत में,अनुशासन ही प्रगति का पहला पायदान है। अनुशासित व्यक्ति ही समाज में व्यक्ति से व्यक्तित्व बन जाता है। शुभकान्हा जी शिक्षण संस्थान खंडहर डगरा मुर्तुजाबाद के स्काउट गाइड के पांच दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रबन्धक डॉक्टर पूनम यादव ने उक्त विचार व्यक्त किए। वही उन्होंने शिविर के प्रतिभागियों का आह्वान किया कि वे शिविर से प्राप्त संदेशों को आत्मसात करते हुए अपने व्यावहारिक जीवन में उतारने का प्रयास करें जिस से शिविर का उद्देश्य पूर्ण हो सके।
प्रशिक्षक ज्ञान जी चौहान ने अपने आशीर्वचन में शिविर के प्रतिभागियों को वसुधैव कुटुंबकम् का संदेश देने का प्रयास किया।
इस अवसर पर सीमा सिंह, रेखा यादव, सुषमा यादव, सीमा भारती, दीपाली सिंह, अभिषेक मिश्र, सतीश यादव, पवन यादव,अनुराग शर्मा,देवेश,पंकज,रूपेश और मन्नू आदि भी मौजूद रहे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



