

जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन मिशन शक्ति व पुलिस टीम ने किया जागरूक, दिलाई बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ
फिरोजाबाद । बाल विवाह मुक्त भारत अभियान व ऑपरेशन जागृति के तहत सुगरा बेगम इण्टर कॉलेज में जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें, बच्चों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी के साथ साथ साइबर हिंसा से बचने के भी टिप्स प्रदान किए गए और हब स्टाफ की मोहिनी शर्मा ने वूमेन हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देते हुए बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाई।
अपर पुलिस अधीक्षक सिटी रवि शंकर प्रसाद एवं जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन मिशन शक्ति की अधिकारी अनम अकाशा ने बताया कि, किस तरह से विद्यार्थी सोशल मीडिया से प्रेम प्रसंग में पड़कर खुद को हिंसा का शिकार बनने दे रहे हैं। साथ ही बालिकाओं को बाल विवाह मुक्त भारत के प्रति भी जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि, 18 वर्ष से कम आयु की लड़की का विवाह व 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह होता है तो वह बाल विवाह की श्रेणी में आता है यदि आपके आसपास ऐसा हो रहा है तो आप तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090 अथवा 112 पर सूचित करें।
हब स्टाफ से अरुण ने बालिकाओं को सरकारी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, महिला हेल्पलाइन नंबर, वन स्टॉप सेंटर आदि के विषय में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से थाना अध्यक्ष रसूलपुर प्रदीप कुमार, एस आई अलका एवं संबंधित थाने के आरक्षी और जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की टीम सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं और समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



