ब्यूरो बांदा




बांदा -आज दिनाक 06-03-2025 को डा0 बब्बू सारंग, जिला जज,बांदा की अध्यक्षता में उनके विश्राम कक्ष में आगामी दिनांक 08-03-2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के लिए अंतिम प्रारंभिक वार्ता बैठक अहुत की गयी। जिला जज द्वारा बैठक में उपस्थित प्रशाशनिक अधिकारियोंं से एवं विशेष रूप से जिला संभागीय अधिकारी बाँदा व अपर पुलिस अधीक्षक, बाँदा से मोटर चालान के अधिक से अधिक वादों का निश्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिससे कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके। इस बैठक में चंद्रपाल-अपर जिला जज प्रथम,निरंजन कुमार-अपर जिला जज/नोडल अधिकारी लोक अदालत बाँदा,छोटेलाल यादव, अपर जिला जज चतुर्थ,श्रीपाल सिंह, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाँदा के साथ प्रशासन की ओर से संदीप केला- सिटी मजिस्ट्रेट बाँदा,शिवराज अपर पुलिस अधीक्षक बाँदा,रविशंकर जिला अग्रणी प्रबंधक बाँदा,गुलाब चंद्र परिवहन विभाग,आशीष सोनी भारत संचार निगम लिमिटेड,संजीव कुमार उप प्रबंधक एस बी आई बैंक,सुदर्शन निरीक्षक बाँटमाप बाँदा,दिवाकर सोनाटा फाइनेंस,रामजस नगर पालिका बाँदा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



