ब्यूरो चित्रकूट




जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0 एन0 व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने महिला बैरक में विद्यालय , अस्पताल वार्ड, बैरक न0 1 से 16 व सीसीटीवी कैमरे, पाकशाला का निरीक्षण किये। जिलाधिकारी ने महिला बैरक का निरीक्षण के दौरान निरुद्ध महिला कैदियों व उनके बच्चे से खानपान व समस्याओं के बारे में जानकारी लिए एवं जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि बच्चों को झूला व खेलने के लिए सामान भी सुनिश्चित कराए । तत्पश्चात उन्होंने अस्पताल वार्ड का निरीक्षण कर निरुद्ध कैदियों से स्वास्थ्य लाभ व समस्याओं के बारे में जानकारी लिए एवं निर्देशित किया कि समय-समय पर कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते रहें। जिला अधिकारी ने दीपावली के कार्यक्रम की भी जानकारी लिए जिस पर जेल अधीक्षक ने बताया कि दीपोत्सव में रंगोली व अन्य जो कार्यक्रम होते हैं आयोजित किए गए। जिला अधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कैम्पस में सीसीटीवी कैमरा संचालित रहनी चाहिए एवं सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न होने पाये। जिलाधिकारी ने पाकशाला का निरीक्षण के दौरान पाकशाला में बनाए गए चावल के बारे में जानकारी लिए एवं जेल अधीक्षक को निर्देशित किए कि कैदियों को भोजन, नाश्ता प्रतिदिन मीनू के अनुसार दिया जाए इसमें कोई अनियमितता नहीं होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने जेल अधिक्षक से ड्यूटी के बारे में जानकारी लिए एवं निर्देशित किया कि दिन-रात जो सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है वह शासन की गाइड लाइन के अनुसार होनी चाहिए एवं तटस्थ रहकर सुरक्षा कर्मि ड्यूटी करें। उन्होंने जेल अधीक्षक से लगाए गए समस्त सुरक्षाकर्मियों की संख्यात्मक बलों के भी बारे में जानकारी लिए एवं निर्देशित किया कि ठंड का मौसम आ गया है संबंधित व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कराए।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक शशांक पांडेय,जेलर सन्तोष कुमार वर्मा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा शिवकुमार, जेलर राजनीस कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



