बदलापुर जौनपुर
आनेवाले आगामी7-8दिसम्बर को होने वाले बदलापुर महोत्सव की तैयारियों का विधायक रमेश चंद्र मिश्र के साथ जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा ने बुधवार को जायजा लिया। इस बाबत उन्होंने जूनियर हाई स्कूल श्रीकृष्ण नगर में हेली पैड, सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में आयोजित 551 कन्याओं का सामूहिक विवाह के साथ साथ सरकार द्वारा जारी जन हितकारी योजनाओं के लिये लगाये जाने वाले विभिन्न स्टाल,सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये तैयार किये जा रहे मंच, आगन्तुकों के ठहरने की व्यवस्था,यातायात आदि स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बदलापुर तहसीलदार राकेश कुमार सहित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उन्नत सिंह, आदर्श शिक्षक केशव सिंह आदि मौजूद रहे।
बताते चलें कि 7 व 8 दिसम्बर को होने वाले ऐतिहासिक बदलापुर महोत्सव में जहां फ़िल्मीहस्तीयों व नामी गिरामी कलाकार उप स्थित होकर अपने कला का प्रदर्शन करेंगे। वहीं राज्य सरकार के कयी विभागों के माननीयों का आगमन होना सुनिश्चित है ।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



