हमीरपुर ब्यूरो :–
19 दिसंबर से 25 दिसंबर 2024 तक चलने वाले सुशासन सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने जनसुनवाई के दौरान सदर तहसील के टिकरौली गांव के पांच भूमिहीन लोगों को 1500-1500 वर्ग मीटर के कुल 7500 वर्ग मीटर के कृषि भूमि पट्टे के अधिकार के प्रमाण पत्र लाभार्थियों को दिए है। जिन लाभार्थियों में गिरजा, घसीटा, सुमित्रा देवी, जगरनिया, अंगनू शामिल है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने पांचों लाभार्थियों को ठंड से बचाव के लिए कंबल भी दिए। तत्पश्चात उन्हें कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी द्वारा स्थापित कराई गई कॉफी मशीन से कॉफी भी पिलाई गई। लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी छाई हुई थी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



