हमीरपुर।
दिनांक 30 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इस दौरान लगभग 90 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का जिलाधिकारी ने मौके पर ही त्वरित ढंग से निस्तारण करा दिया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ वर्चुअल/जूम एप के माध्यम से बैठक कर उन्हें तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी एसडीएम, बीडीओ एवं अन्य अधिकारी नियमित रूप से अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित करें और जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायत निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि
जनसुनवाई, आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रकरणों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर उसकी आख्या उपलब्ध कराई जाए, जिससे आमजन को शीघ्र राहत मिल सके और प्रशासन पर जनता का विश्वास और मजबूत हो।






विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



