बुलन्दशहर। अनुज कुमार नगर के नुमाईश मैदान में आयोजित होने वाली रामलीला मंचन स्थल का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर रामलीला समिति के सदस्यों से जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेटिंग, सीसी टीवी कैमरे, साफ सफाई, फायर सेफ्टी आदि सभी व्यवस्थाओं को कराने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर,अपर जिलाधिकारी प्रशासन डा प्रशांत कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी,सहायक पुलिस अधीक्षक नगर श्री ऋजुल सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



