

डीएम व भाजपा जिलाध्यक्ष ने लाभार्थियों को बाटी उन्नत टूलकिट
राजकुमार ब्यूरो इटावा
इटावा। विकास भवन प्रेरणा सभागार में विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी वित्त पोषण योजना, ओडीओपी टूलकिट योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि के सम्बन्ध में विस्तार से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी इटावा अन्नू गुप्ता तथा 250 से अधिक विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, उद्यमियों, ओडीओपी उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग किया। उपायुक्त उद्योग द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अवगत कराया गया कि सरकार द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंचाने का भरकस प्रयास किया जायेगा।जिलाधिकारी व भाजपा।जिलाध्यक्ष ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान तथा एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना के अन्तर्गत दस लाभार्थियों को ऋण वितरण किया। साथ ही विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 104 लाभार्थियों को उन्नत टूलकिट वितरित की गयीं। इन्दिरा गान्धी प्रतिष्ठान लखनऊ में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जनपद से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के 100 लाभार्थियों द्वारा भी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।अन्त में सुधीर कुमार उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र इटावा ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
फोटो – लाभार्थियों को उन्नत टूलकिट वितरित करते डीएम व बीजेपी जिलाध्यक्ष।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



