बाराबंकी, 14 फरवरी। जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने तहसील नवाबगंज के कई स्थानों पर स्टाम्प मामलों की रैंडम जांच की। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्टाम्प की चोरी पर रोक लगाने के लिए नियमित जांच की जाए। शुक्रवार को जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने तहसील नवाबगंज के ग्राम सफीपुर, बाराबंकी देहात में गाटा संख्या 1507 और ग्राम मोहम्मदपुर चौकी स्थित शालीमार में गाटा संख्या 351, 352, 353 और केवाड़ी में गाटा संख्या 559 अ, ब की रजिस्ट्रियों की मौके पर पहुँचकर स्टाम्प जांच की और सर्किल रेट से मिलान कर स्टाम्प का सत्यापन किया। इस अवसर पर उपनिबंधक सदर श्री हरीश चतुर्वेदी, सहायक स्टाम्प आयुक्त श्री नवीन सिंह व एसडीएम अनुराग सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




डीएम ने सफेदाबाद स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया निरीक्षण
बाराबंकी, 14 फरवरी। शुक्रवार को जिलाधिकारी बाराबंकी श्री शशांक त्रिपाठी ने सफेदाबाद स्थित चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण भवन में बने कमरों सहित पूरे परिसर को देखा। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता सिचाई राजीव कुमार को निर्देशित करते हुए निरीक्षण भवन में जरूरी मरम्मत कार्य सहित परिसर की साफ-सफाई व परिसर में बने फौव्वारा को चालू कराने के निर्देश दिये।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



