डीएम एसपी ने कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने की समीक्षा बैठक दिए निर्देश।
रिपोर्ट जिला ब्यूरो चीफ ठाकुर अवधेश कुमार सिंह।
औरैया जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जनपद की कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाये रखने एवं अभियोजन के कार्यों की बिन्दुवार विस्तार पूर्वक समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी संबंधित अपनी जिम्मेदारियां को ईमानदारी से निभाएं यदि किसी के विरुद्ध कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी मामले की पैरवी किसी भी स्तर पर कमजोर नहीं होनी चाहिए जिससे कि अपराधी छूट जाए और निर्दोष को सजा हो समस्त थाना अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र की शिकायतों को ईमानदारी के साथ निस्तारित कराएं। उन्होंने महिला अपराधों से संबंधित मुकदमों पर प्रभावी ढंग से कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी एवं एसएचओ को निर्देश दिए कि भूमि विवाद मामलों को टीम बनाकर समय से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें भूमि विवाद मामलों को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को लिखित आख्या के साथ मामले को शांत कराया जाए ।
पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दर्ज होने वाली एफ.आई.आर. को निर्धारित समय में कोर्ट में प्रस्तुत किया जाए तथा कोर्ट के द्वारा आने वाले निर्देशों के अनुपालन में समय रहते कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए जिससे कि वादों का निस्तारण समय से हो सके।
उक्त के उपरांत जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को रोकने के लिए एनसीओआरडी की जिला स्तरीय समिति में कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मादक पदार्थ के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) महेंद्र पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा, उप जिलाधिकारी सदर अखिलेश कुमार, उप जिलाधिकारी अजीतमल राकेश कुमार, उप जिलाधिकारी बिधूना निशांत तिवारी सहित संबंधित अधिकारी व क्षेत्राधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारी आदि उपस्थित रहे।************************





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



