By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: दुख में रोना नहीं और सुख में रुकना नहीं… पढ़ें पद्मश्री पाने वाले सीदी समुदाय की हीराबाई लोबी से बातचीत
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » दुख में रोना नहीं और सुख में रुकना नहीं… पढ़ें पद्मश्री पाने वाले सीदी समुदाय की हीराबाई लोबी से बातचीत
विश्व

दुख में रोना नहीं और सुख में रुकना नहीं… पढ़ें पद्मश्री पाने वाले सीदी समुदाय की हीराबाई लोबी से बातचीत

चर्चा आज की
Last updated: January 28, 2023 11:10 am
By
चर्चा आज की
7 Min Read
Share
SHARE

इस बार पद्मश्री पाने वालों में एक नाम हीराबाई लोबी का है। जूनागढ़, गुजरात में तलाला तहसील है, जिसके मधुपुर जंबूर गांव में हीराबाई लोबी रहती हैं। इन्हें सीदी समुदाय सहित आदिवासी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और बच्चों को शिक्षित करने के लिए सम्मानित किया गया है। इस्लाम को मानने वाले सीदी समुदाय के लोगों को अफ्रीका से भारत बतौर गुलाम लाया गया था। गांव के सरपंच विमल भाई वदोदरिया कहते हैं, ‘हीराबाई को पद्मश्री मिलने से आसपास के गांवों में भी जश्न का माहौल है। सीदी समुदाय में ही नहीं, सभी समुदायों में खुशी है।’ हीराबाई लोबी खुद भी सीदी समुदाय की हैं और इनके पुरखे सदियों पहले नाइजीरिया से आए थे। गुजरात में

कलीम सिद्दीकी ने ठेठ ग्रामीण गुजराती बोलने वाली हीराबाई लोबी से बात की। पेश हैं अहम अंश :

अपने और अपने गांव के बारे में कुछ बताइए।
बचपन में ही मेरे माता-पिता का देहांत हो गया था। दादी ने मुझे पाला। मेरे पति भी खेत मजदूर थे। तीन-चार साल पहले उनका देहांत हो चुका है। दो बेटे हैं, एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है और दूसरा खेत मजदूर है। एक बेटी है, वह भी खेत मजदूरी करती है। हमारा गांव मधुपुर जंबूर है। यह दो गांव हैं मगर ग्राम पंचायत और सरपंच एक है। जंबूर में अधिकतर लोग सीदी समुदाय के हैं। सीदी समुदाय सामाजिक ही नहीं आर्थिक तौर पर भी कमजोर है। अधिकतर खेतों में मजदूरी ही करते हैं।

    आप भी खेत मजदूर रही हैं, ऐसे में समाज सेवा का ख्याल कैसे आया?
    जब मैं खेत में मजदूरी करती थी, तो सोचती थी कि ऐसा क्या करूं कि सभी बहनें आत्मनिर्भर बनें। हमारे यहां आगा खान फाउंडेशन गरीबी रेखा से नीचे के लोगों के लिए काम कर रहा था। मैं इससे जुड़ गई। महिला सखी मंडल बनाना सीखा। फिर अलग-अलग महिला मंडल बनाकर समुदाय की महिलाओं के साथ रोजगार पैदा करने शुरू किए। जब मैंने समाज सेवा शुरू की, पूरे जूनागढ़ जिले में सखी मंडल के बारे में कोई नहीं जानता था। अब हम लोग खाद बनाते हैं। मैं खुद भी यही काम करती हूं। जो महिलाएं पशुपालन करना चाहती हैं, उन्हें लोन दिलाती हूं। कुछ महिलाएं नीम का तेल वगैरह भी बनाती हैं। हम लोग आरोग्य का भी काम करते हैं। शिक्षा में भी काम करते हैं। 2004 में हमने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला विकास फाउंडेशन बनाया।

    समाज सेवा में आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है?
    हमारे गांव में बड़ी आबादी अनुसूचित जनजाति की है। अधिकतर खेत मजदूर हैं। कुछ समुदाय आपस में बहुत लड़ते हैं। एक-दूसरे के खिलाफ केस करने पुलिस स्टेशन पहुंच जाते हैं। हम लोग बहुत मुश्किल से सुलह करवाते हैं। समझा-बुझाकर रोजगार पर ध्यान देने के लिए जागरूक करते हैं। समाज के बच्चों को बुरी आदतों से बचाकर शिक्षा की तरफ लाना भी चुनौती भरा काम है। जब हमने काम शुरू किया था, तब लोगों के बैंकों में खाते भी नहीं हुआ करते थे।

    जीवन में आप किसी को रोल मॉडल मानती हैं?
    जवाहर लाल नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी मेरे लिए रोल मॉडल हैं। वह महिला होकर पूरे देश को संभाल सकती हैं तो हमारे जैसी महिलाएं आत्मनिर्भर क्यों नहीं बन सकतीं? मेरी दादी भी मेरी रोल मॉडल हैं। अपनी दादी से मैंने संघर्ष करना सीखा है। मेरी दादी कहती थीं, ‘दुख जोई ने रड़वु नहीं। सुख देखी ने रूकवू नहीं।’ यानी दुख में रोना नहीं और सुख देखकर रुकना नहीं।

    आपको पद्मश्री सम्मान मिला है, क्या कहना चाहेंगी?
    ‘मने तो बहु गम्यो मोदी साहेबे मारी कदर कीधी।’ (मुझे बहुत अच्छा लगा, मोदी साहब ने मेरी अहमियत को समझा)। मोदी जी जब मुख्यमंत्री थे तो जूनागढ़ में मेरा सम्मान किया था। मगर मुझे नहीं पता था कि पद्मश्री कितना बड़ा सम्मान है। बेटे आयुद्दीन लोबी ने बताया कि यह बहुत बड़ा सम्मान है। मेरा सपना था कि मैं अपने गांव में आदिवासी समाज की महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करूं। अब तक हम लोगों ने चौदह गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। भरोसा था कि काम करूंगी तो एक दिन सरकार की नजर में जरूर आएगा। इससे पहले मुझे यूरोप के एक देश (स्विट्जरलैंड) ने सम्मान दिया था। उसमें मुझे 500 डॉलर भी मिले थे। अंबानी भाइयों ने भी मुझे सम्मानित किया था। जानकी देवी बजाज सम्मान भी मिल चुका है। अब बस दो अधूरे सपने हैं। मैं चाहती हूं सरकार मुझे जमीन का एक टुकड़ा दे, जहां मैं आदिवासी महिलाओं के लिए रोजगार तालीम केंद्र खोल सकूं। दूसरा, किसी को जंगल में न रहना पड़े। सभी को मकान मिले। सोनिया गांधी से मिलने का भी सपना था। मगर यहां के कांग्रेसी नेताओं ने उनसे कभी मिलने ही नहीं दिया।

    आपने आजादी के बाद का भारत देखा और इसे बदलते देखा। तब कैसा था माहौल और अब कैसा है?
    मेरा बचपन गरीबी में बीता। ऐसा नहीं है कि अकेले हम ही गरीब थे। पूरा समुदाय ही गरीब था। जंगलों में फूस की झोपड़ी में लोग रहा करते थे। अब तो पक्के मकान हैं। सरकार ने जब आदिवासियों को जमीनें दीं तो लोग खेती करने लगे। बहुत से लोगों ने जमीनें बेच डालीं तो सरकार ने कानून बनाया कि सीदी समुदाय की जमीन कोई खरीदेगा तो उसे वापस लौटानी होगी। सरकार ने तो समाज को आगे लाने के लिए बहुत किया, लेकिन जागरूकता न होने के कारण समाज आगे नहीं आ पाया। इंदिरा गांधी और मोदी साहब को छोड़ दें तो बीच की सरकारें बहुत अच्छा नहीं कर पाईं। आज के समय में नई पीढ़ी अपने अधिकारों को लेकर जागरूक है। पहले के लोगों को बहुत-कुछ बताना पड़ता था। पहले और अब के दौर में जमीन-आसमान का फर्क है।

      विज्ञापन हेतु


    रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


    सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

    32 हजार जगहों पर टांगे कैमरे, 4 करोड़ से ज्यादा फोटो क्लिक… टाइगरों की गिनती महामिशन से कम नहीं
    घर के अंदर नहीं राहत, बाहर शीतलहर और कोहरे ने किया परेशान
    राजस्थान, MP समेत 6 राज्यों में सर्दी का अलर्ट:दिल्ली में 3 डिग्री, तो चूरू में 0 डिग्री रिकॉर्ड; 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक हाड़ गलाने वाली ठंड पड़ेगी
    तलाक पर केरल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला:ईसाई कपल को डाइवोर्स के लिए सालभर तक अलग रहना जरूरी नहीं
    क्या विपक्ष कंफ्यूज है? 2024 से पहले पीएम मोदी ने चल दिया है अपना मास्टर स्ट्रोक
    Share This Article
    Facebook Email Copy Link Print
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    More Popular from Foxiz

    व्यापार

    कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

    By
    चर्चा आज की
    6 Min Read

    कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

    By
    चर्चा आज की

    साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

    By
    चर्चा आज की
    4 Min Read
    - Advertisement -
    Ad image
    राशिफल

    आज का राशिफल

    मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

    By
    चर्चा आज की
    BREAKING NEWS

    ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

    सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

    ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

    By
    लवलेश पाण्डेय
    MEDIA

    श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

    श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

    By
    Mo Shahbaj
    विश्व

    इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

    क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

    By
    चर्चा आज की
    उत्तराखंडराज्य

    केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

    देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

    By
    लवलेश पाण्डेय
    चर्चा आज की

    चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

    Categories

    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • About Us
    • Guest Post
    • विज्ञापन
    • I-Card आवेदन

    Ads

    © 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

    चर्चा आज कीचर्चा आज की
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Username or Email Address
    Password

    Lost your password?