सादाबाद (हाथरस) : यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की रात्रि बड़ा हादसा हुआ। गुरुग्राम से बिहार के अरनिया जा रही स्लीपर कोच बस में अचानक आग लग गई। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। बस से कूदकर यात्रियों ने अपनी जान बचाई। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ है, लेकिन कुछ यात्रियों का सामान जल गया।




दिल्ली से आगरा की ओर जाने के दौरान सादाबाद क्षेत्र में माइल स्टोन 145 के पास यह हादसा हुआ। स्लीपर कोच टूरिस्ट बस गुरुग्राम से बिहार के अरनिया जा रही थी। बस में 42 यात्री सवार थे। रात्रि करीब 11 बजे बस में शार्ट सर्किट से स्पार्किंग के बाद बस में आग लग गई।
चालक ने बस को रोका। आग की लपटें देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने तुरंत बस से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सभी यात्री समय रहते बस से उतर गए थे।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सभी यात्री समय रहते बस से उतर गए थे। आग लगने के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, लेकिन माना जा रहा है कि बस में शार्ट सर्किट से आग लगी होगी।
बस में आग लगने की सूचना मिलते ही सादाबाद, खंदौली थाने की पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। यात्रियों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते पूरी बस जलकर राख हो गई। समय रहते यात्रियों की जान बचाने के प्रयासों की वजह से बड़ा हादसा टल गया।
सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य को भिजवाया जा रहा है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



