गणेश अग्रहरि संवाद सूत्र मंडल संवाददाता प्रयागराज
प्रतापगढ़। प्रयागराज जनपद के मऊ आइमा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खास गांव निवासी अब्दुल वाहिद ने अपनी बेटी गुलाप्सा बानो का विवाह 11 दिसंबर 2022 को जावेद पुत्र रईस अहमद निवासी गांव चंघई पुर सराय राजा थाना देल्हुपुर जनपद प्रतापगढ़ के साथ किया था। शादी के बाद बेटी जब ससुराल पहुंची तभी से पीड़ित के बेटी का पति जावेद, ससुर रईस ,सास शबनम बानो ,जेठ परवेज, सुमैया ननद और देवर इमरान एक राय होकर पीड़ित की बेटी को परेशान करने लगे और दहेज में ₹300000 की अतिरिक्त मांग करने लगे पीड़ित की बेटी ने जब अतिरिक्त दहेज देने से इनकार कर दिया तो दहेज के लोभियों ने 21 अक्टूबर 2024 को पीड़ित के बेटी के ससुरालियों ने पीड़ित की बेटी को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया सूचना देल्हु पुर पुलिस को दिया गया तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर सुलह समझौता करा दिया इसके बावजूद भी 30 अक्टूबर 2024 को शाम के समय लगभग 6:00 बजे पीड़ित की बेटी का दामाद ने तलाक की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित की बेटी ने आरोपियों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी लिखित तहरीर पाकर पुलिस ने आरोपियो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



