उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद रामसनेहीघाट में जल संरक्षण को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। नगर पंचायत क्षेत्र के मिनी स्टेडियम में प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर प्रयास जल जीवन सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी साहू ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि तहसील मुख्यालय से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित मिनी स्टेडियम में पेयजल की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई गई है। हालांकि, टोटी न लगे होने के कारण प्लास्टिक पाइप से सीधे पानी बहता रहता है। जब भी पानी की सप्लाई आती है, रोकने का कोई साधन न होने के कारण पानी बर्बाद होता रहता है।प्रयास जल जीवन सेवा समिति ने इस समस्या के समाधान के लिए नगर प्रशासन से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। समिति का कहना है कि वह प्रशासन के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान करने को तैयार है। इस मामले में जब नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



