सीतापुर। नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान को लेकर बाइक सवारों की मनमानी और पेट्रोल पंप संचालकों की लापरवाही उजागर करते हुए अमर उजाला में लगातार खबरें प्रकाशित की जा रही हैं। इसका संज्ञान लेकर डीएसओ द्वारा पांच पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस जारी किया गया है




26 जनवरी से जिले में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान चल रहा है। इसके क्रियान्वयन को लेकर पेट्रोल पंप संचालकों की लापरवाही तथा बाइक सवारों की मनमानी को लेकर अमर उजाला लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा है। इसके तहत डीएम द्वारा पेट्रोल पंप संचालकों को बिना हेलमेट के बाइक सवारों को पेट्रोल न देने के निर्देश दिए गए हैं।
इसका कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए डीएम द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसके बावजूद पेट्रोल पंपों पर अधिकतर बाइक सवार बिना हेलमेट के ही पेट्रोल भरवा रहे हैं। डीएसओ ने इसको लेकर पांच पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस भेजने की कार्रवाई की है

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



