By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: सांवले रंग और टेढ़े-मेढ़े दांत के कारण मुंह बंद करके हंसते थे मिथुन दा, Shabana Azmi की मां ने की थी मदद
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » सांवले रंग और टेढ़े-मेढ़े दांत के कारण मुंह बंद करके हंसते थे मिथुन दा, Shabana Azmi की मां ने की थी मदद
मनोरंजन

सांवले रंग और टेढ़े-मेढ़े दांत के कारण मुंह बंद करके हंसते थे मिथुन दा, Shabana Azmi की मां ने की थी मदद

चर्चा आज की
Last updated: April 18, 2023 11:20 am
By
चर्चा आज की
4 Min Read
Share
SHARE

एक्ट्रेस शबाना आजमी ने हाल ही दिए एक इंटरव्यू में मिथुन चक्रवर्ती के बारे में एक खुलासा किया। शबाना ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती में कुछ इनसिक्यॉरिटीज थीं, जिनके कारण वह परेशान रहते थे। लेकिन इसमें उनकी मां कैफी आजमी ने एक्टर की मदद की थी। यह तब की बात है जब मिथुन चक्रवर्ती फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट में पढ़ रहे थे और फिल्मों में डेब्यू नहीं किया था।

Contents
  • मिथुन चक्रवर्ती की परेशानी
  • ‘टेढ़े-मेढ़े दांत, मुंह बंद करके हंसते थे मिथुन’
  • शबाना के मम्मी-पापा ने दिया हौसला

मिथुन चक्रवर्ती की गिनती 90 के दशक में हाइएस्ट पेड स्टार्स में होती थी। उस वक्त वह हर निर्माता-निर्देशक की पसंद होते थे। हर हीरोइन मिथुन के साथ काम करने को बेताब रहती थी। मिथुन चक्रवर्ती ने डेब्यू फिल्म के लिए ही नैशनल अवॉर्ड जीतकर हर किसी को हैरान कर दिया था। बाद में मिथुन ने अपने करियर में दो और नैशनल अवॉर्ड समेत कई सम्मान जीते। एक समय ऐसा भी था जब मिथुन चक्रवर्ती की एक ही साल में 19 फिल्में रिलीज हुई थीं। इस कारनामे के लिए मिथुन चक्रवर्ती का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। लेकिन इस सबके बावजूद मिथुन चक्रवर्ती में कुछ इनसिक्यॉरिटीज और डर था। इस बारे में एक्ट्रेस शबाना आजमी ने खुलासा किया है।

मिथुन चक्रवर्ती की परेशानी

Shabana Azmi ने ‘न्यूज18’ से बातचीत में बताया कि उनके घर ‘जानकी कुटीर’ के दरवाजे हर किसी के लिए खुले रहते थे। कोई भी घर पर आ-जा सकता था। कुछ लोग घर पर ऐसे भी आते थे जो फिल्म इंडस्ट्री में कदम जमाना चाहते थे। तब Mithun Chakraborty भी शबाना आजमी के घर गए थे। उस समय वह काफी यंग थे, लेकिन एक परेशानी से जूझ रहे थे।

‘टेढ़े-मेढ़े दांत, मुंह बंद करके हंसते थे मिथुन’

शबाना आजमी ने बताया, ‘जानकी कुटीर एक ऐसी जगह थी, जहां हर तरह के स्ट्रगलर हमेशा आते रहते थे और अब्बा हों या मम्मी, हौसला बढ़ाते ही रहते थे। जिस संस्थान में मैं पढ़ती थी, उसके बहुत सारे बच्चे थे, जिनके पास मुंबई में रहने की जगह नहीं थी। वो सारे हमारे साथ आकर रहते थे। कुछ घर के मेहमान होते थे जैसे कि ज़रीना वहाब और कंवलजीत सिंह। लेकिन मैं आपको बता दूं कि मिथुन चक्रवर्ती इस बात को लेकर काफी कॉन्शस रहते थे कि उनके दांत निकले हुए हैं, और टेढ़े-मेढ़े हैं। इसलिए वह हमेशा ही मुंह बंद करके मुस्कुराते थे। मिथुन इस बात से भी वाकिफ थे कि उनका रंग सांवला है।


शबाना के मम्मी-पापा ने दिया हौसला

शबाना आजमी ने आगे कहा, ‘मिथुन चक्रवर्ती ने संस्थान में एक्टिंग की पढ़ाई की थी, इसके बावजूद उनके अंदर काफी इनसिक्यॉरिटीज थीं। लेकिन मेरे पैरेंट्स ने मिथुन का बहुत हौसला बढ़ाया। तब जाकर वह उनसे उबर पाए।’


वहीं मिथुन चक्रवर्ती ने भी एक टीवी रिएलिटी शो में अपने स्ट्रगल और कमियों के बारे में खुलासा किया था। मिथुन दा ने कहा था कि जिंदगी में उन्होंने जो कुछ भी झेला है, वह नहीं चाहते कि कोई और झेले। मिथुन चक्रवर्ती ने बताया था कि किस तरह सांवले रंग के कारण उन्हें ताने मारे गए। इस वजह से उनकी काफी बेइज्जती की जाती थी।

मिथुन चक्रवर्ती ने मृणाल सेन की फिल्म ‘मृगया’ से 1976 में एक्टिंग डेब्यू किया था। फिल्म हिट रही थी और इसने मिथुन को रातोंरात स्टार बना दिया था। इस फिल्म में निभाए किरदार के लिए मिथुन चक्रवर्ती को नैशनल अवॉर्ड भी मिला। इसके बावदूद उनका स्ट्रगल जारी रहा। लेकिन 1979 में आई फिल्म ‘सुरक्षा’ ने मिथुन चक्रवर्ती की जिंदगी बदल दी। इस फिल्म की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद मिथुन चक्रवर्ती को एक साथ कई फिल्मों में साइन किया गया।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

‘ताज’ के मुराद उर्फ Taha Shah नेगेटिव रोल के लिए भगवान से मांगते थे दुआ, बताई इसके पीछे की वजह
पाकिस्तान-विंडीज तूफान में उड़े, आज इंग्लैंड की बारी, हरमन सेना दिखाएगी दबंगई!
गुजरात जायंट्स से जुड़ी मिताली राज, वीमेंस प्रीमियर लीग की टीम ने दिया बड़ा पद
शिव के दूत बनकर छाए अक्षय कुमार, दूसरे दिन ‘ओएमजी 2’ की कमाई में आया उछाल
‘सड़क 2’ फेम क्रिसन परेरा ड्रग्‍स तस्‍करी में गिरफ्तार, शारजाह जेल में कैद है एक्‍ट्रेस
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?