*फाटक संख्या 138/सी पर मरम्मत कार्य के चलते 10 दिनों तक आवागमन बंद, जनसामान्य वैकल्पिक मार्ग का करें उपयोग*
उत्तर मध्य रेलवे, दादरी के वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि दनकौर स्टेशन से लगभग तीन किलोमीटर पूर्व दिशा में स्थित ग्राम अस्तौली के समीप फाटक संख्या 138/सी पर आवश्यक मरम्मत कार्य प्रस्तावित है। इस कारण यह फाटक 08 दिसंबर 2025 की सुबह 08:00 बजे से 18 दिसंबर 2025 की शाम 06:00 बजे तक आवागमन हेतु पूर्णतः बंद रहेगा।
रेलवे विभाग ने आम नागरिकों को सूचित किया है कि उक्त अवधि के दौरान इस मार्ग से आवागमन करने वाले लोग वैकल्पिक मार्ग के रूप में फाटक संख्या 139/सी दनकौर स्टेशन के निकट स्थित फ्लाईओवर का उपयोग करें।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



