पटना। बिहार में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। लोगों को सुबह और शाम में ठंड महसूस होने लगी है। वहीं राजधानी समेत प्रदेश का मौसम शुष्क बने होने के साथ अधिसंख्य भागों में धुंध की स्थिति बनी रही।




ग्रामीण भागों में हल्के कोहरे का प्रभाव रहा
हिमालय के तलहटी वाले क्षेत्रों व ग्रामीण भागों में हल्के कोहरे का प्रभाव रहा। पछुआ हवा के कारण अगले चार-पांच दिनों के दौरान उत्तरी व दक्षिणी भागों के न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।
पछुआ के प्रभाव से सुबह और शाम सिहरन का एहसास लोगों को होगा। कुछ जिलों के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। नीचे पढ़ें प्रमुख शहरों का तापमान
पटना अधिकतम न्यूनतम
5 नवंबर 32.0 20.0
6 नवंबर 32.0 19.0
मुजफ्फरपुर अधिकतम न्यूनतम
5 नवंबर 29.0 19.0
6 नवंबर 29.0 19.0
भागलपुर अधिकतम न्यूनतम
5 नवंबर 30.0 20.0
6 नवंबर 30.0 19.0

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



