


लाखन पासी से उदा देवी तक – रीना चौधरी ने कहा पासी समाज का इतिहास धर्म और देश रक्षा की गाथा



शिक्षा, स्वावलंबन और संस्कार – पूर्व सांसद रीना चौधरी की पहल ने लाखन पासी जयंती समारोह को बनाया समाज प्रेरणा दिवस

लखनऊ। महाराजा लाखन पासी जयंती के उपलक्ष्य में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा गहरू में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रीना चौधरी बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुई। इस अवसर पर रीना चौधरी ने महाराजा लाखनपासी के पराक्रम, नीतियों एवं गौरवशाली इतिहास को नमन किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद रीना चौधरी ने मेधावी छात्र-छात्राओं, बेटियों और मातृशक्ति को सम्मानित करते हुए शिक्षा, स्वावलंबन और समाज के उन्नयन का संदेश दिया।

विधायक डॉ. सिंह ने कहा कि, पासी समाज का इतिहास धर्म की रक्षा, देश की रक्षा, स्वाभिमान की रक्षा का गौरवशाली परंपरा का साक्षी है, महाराजा बिजली पासी जी अपनी नीतियों से लोकनायक कहलाए, वीरा पासी , जिन्होंने अंग्रेजों से गुरिल्ला युद्ध किया। वीरांगना उदा देवी पासी, जिन्होंने 36 अंग्रेज सैनिकों को मार कर वीरगति पाई, मदारी पासी, जिन्होंने एका आन्दोलन का नेतृत्व किया, मसूरिया दीन पासी, जिन्होंने बहुजन अधिकारों के लिए संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष किया।

पूर्व सांसद रीना चौधरी ने युवा पीढ़ी को सचेत करते हुए कहा कि भविष्य डिजिटल शिक्षा का है, हमें भविष्य में अपने देश को मात्र शस्त्रों से नहीं, बल्कि स्किल्स से सुरक्षित रखना है, इसके लिए उन्हें डिजिटल स्किल्स सीखना आवश्यक है। विधायक ने बताया की इसी संकल्प के अनुरूप सरोजनीनगर में 14 रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्र संचालित है।
डिजिटल शिक्षा के प्रोत्साहन क्रम में 5 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण किया गया
प्रतिभा, परिश्रम और प्रगति की प्रतीक 10 मेधावी बेटियों को साइकिल वितरण:
अनुष्का रावत, रेनू , मुस्कान, अंशिका, खुशबू , नैना , शिवानी, अंजली , आकृति वर्मा , ,सान्या रावत,
पासी समाज की 10 महिलाओं को विशिष्ट सम्मान:
5 मातृशक्ति को सिलाई मशीन प्रदान कर किया सम्मानित:
जब नारी सशक्त होती है, तो समाज आत्मनिर्भर बनता है, इसी संकल्प के साथ डॉ. सिंह ने 5 उद्यमशील महिलाओं – को सिलाई मशीन प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य आयोजक दिलीप कुमार (बीडीसी) अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, पूर्व सांसद रीना चौधरी, एमएलसी रामचन्द्र प्रधान, डी.पी. रावत, वीरेंद्र तिवारी, शिवशंकर सिंह शंकरी, प्रेमवती रावत, अनीता रावत, पूनम रावत, सुरेश रावत, रामपाल रावत, सुभाष पासी, मनीष द्विवेदी, रमा शंकर त्रिपाठी, राजकिशोर पासी, सुशील रावत, संजय गुप्ता, बबलू यादव, शतगुरु शरण रावत, मनोज रावत, लवकुश रावत, आल्हा सम्राट रामेश्वर आजाद, संजीव मिश्रा, शिवकुमार सिंह चच्चू, ममता अंबेडकर, मुरली रावत, के.एन. सिंह (पार्षद) सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



