




देशभर में रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति के साथ सोमवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। दिल्ली के जामा मस्जिद स्थित फतेहपुरी मस्जिद के इमाम मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने कहा, ईद का चांद रविवार देर शाम दिख गया है इसलिए त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा।
अलग-अलग जगहों पर चांद देखा गया, सोमवार को नमाज और ईद की सेवई
अहमद ने कहा, मस्जिद की रुएत ए हिलाल कमेटी ने कई जगहों पर संपर्क कर उन्हें सूचित किया है कि अलग-अलग जगहों पर चांद देखा गया है। अहमद ने कहा, इस अवसर पर हम प्रार्थना करते हैं कि देश में सौहार्द और भाईचारा प्यार के साथ बढ़ता और मजबूत होता रहे। रमजान के बाद ईद का त्योहार दुनिया के विभिन्न देशों में अलग-अलग दिनों में चांद दिखाई देने के अनुसार मनाया जाता है।

लखनऊ में चांद कमेटियों ने चांद देखने का दावा किया है। जिसके आधार पर कल ईद का त्योहार मनाए जाने की घोषणा कर दी गई है। लखनऊ में शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने चांद दिखने की तस्दीक की।
ऐशबाग ईदगाह में महिलाएं भी अदा करेंगी ईद की नमाज
ईद उल फित्र की नमाज बड़ी जमाम ऐशबाग ईदगाह, टीले वाली मस्जिद और बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसिफी मस्जिद में अदा की जाएगी। ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद ने कहा, ऐशबाग ईदगाह में इस साल भी ईद की नमाज में शामिल होने के लिए महिलाओं की अलग से व्यवस्था रहेगी। ईदगाह स्थित तैयब हाल में महिलाएं नमाज अदा करेंगी।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



