हमीरपुर ब्यूरो :–
मुस्करा थाना क्षेत्र के कंधौली गांव में भूमि विवाद को लेकर बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी , पड़ोसियों ने वृद्ध को बचाया और उसे अस्पताल पहुंचाया।
मुस्करा थानाक्षेत्र के कंधौली गांव निवासी घायल सेवाराम तिवारी ने बताया कि जब वो अपने मकान में निर्माण कार्य करा रहे थे तभी आज सुबह लगभग साढ़े आठ बजे उसके स्वर्गीय भाई लखन तिवारी की पत्नी माधुरी तिवारी जो वर्तमान में नखरा के काशी प्रसाद के यहां रहती हैं उसने और दोनों बेटी रागनी और गोरा ने घर में घुसकर कब्जा करने की नियत से मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर मारा पीटा गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल का मुस्करा सीएचसी में प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया है इस मामले में मुस्करा थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि मकान के विवाद को लेकर जानकारी मिली है पीड़ित को मेडिकल इलाज के लिए भेजा गया है और मामले में तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



