गर्मी और बरसात के कारण व्यवस्था में आयी कमियों को दूर कर आपूर्ति व्यवस्था को बनाया जायेगा और बेहतर






दुर्गा पूजा पाण्डालों को आसानी से मिले विद्युत कनेक्शन-अध्यक्ष
लखनऊ । आगामी 15 सितम्बर से प्रदेश में चालू होने वाले अनुरक्षण माह की कार्य योजना के सन्दर्भ में उ0प्र0 पावर कारपोरेशन अध्यक्ष डॉ0 अशीष गोयल की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। शक्ति भवन में सम्पन्न इस बैठक में अध्यक्ष ने कहाकि आने वाले महीनों में दशहरा और दीपावली जैसे त्योहार आ रहे हैं इसको ध्यान में रखकर कार्ययोजना बना ली जाये। इस दौरान सब स्टेशन, पोल, लाइने एंव ट्रांसफार्मर सहित सभी विद्युत सामग्री का सुरक्षात्मक देखभाल सुनिश्चित कराये। जिससे आगामी महीनों में विद्युत आपूर्ति बेहतर रहे। अध्यक्ष ने कहा कि सभी फीडरों की जॉच कर हाट स्पॉट या विद्युत प्रणाली की सभी कमियों को ठीक करा लिया जाये।उन्होंने कहाकि विद्युत लोड कम हो रहा है। इसलिये आने वाले महीनों में ट्रांसफार्मर फंुकने नही चाहिए। यदि कहीं भी ट्रंासफार्मर फंुकेगे तो जिम्मेदारी तय करके कार्यवाई होगी। अध्यक्ष ने कहा कि विभाग की कार्य प्रणाली एवं छवि बेहतर बनाने के लिये यह जरूरी है कि अच्छे, साफ सुथरी छवि और परीश्रमी कार्मिकों को प्रोत्साहित करिये साथ ही जिनकी छवि ठीक नहीं है उनको असंवेदन एवं गैर महत्व के पदों पर भेजिये। डॉ0 गोयल ने कहा कि आगामी त्योहारों को देखते हुये अभी से ऐसी कार्य योजना बनाइये जिससे कही कोई समस्या आपूर्ति में न रहे। दुर्गा पूजा पाण्डालों को आसानी से विद्युत कनेक्शन प्राप्त हो यह सुनिश्चित करिये। अध्यक्ष ने कहा कि त्योहारों में शटडाउन न लिये जाये साथ ही जो भी योजना के तहत शटडाउन लिये जाये उनकी व्यापक पब्लिसिटी की जाये। सभी व्हाटस्एप गु्रप तथा सोशल मीडिया पर उपभोक्ता को सूचित करें।
अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जहाँ भी शटडाउन लिया जाये या किसी भी कारण से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो तो उसकी सूचना 1912 एवं सोशल मीडिया पर डाली जाये और विद्युत आपूर्ति कब सामान्य होगी यह भी बताया जाये।
अनुरक्षण माह के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यों में पेड़ों की टहनियों की कटाई एवं छटाई। ट्रांसफार्मरों एवं उनके प्रोटेक्शन सिस्टम की जॉच, परीक्षण, अधिक ट्रिपिंग के क्षेत्रों में अनुरक्षण हेतु वितरण प्रणाली के घटकों (एच0टी0 एवं एल0टी0 लाइन, ट्रांसफार्मर आदि) को चिन्हित कर अनुरक्षण माह की कार्ययोजना में सम्मिलित किया जाए एवं तदनुसार प्राथमिकता पर इनका अनुरक्षण किया जाए।
इस अभियान की मॉनीटरिंग डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक से लेकर सभी अधिकारी करेंगे। अधिशाषी अभियन्ता (वितरण) द्वारा दैनिक, अधीक्षण अभियन्ता द्वारा साप्ताहिक तथा मुख्य अभियन्ता द्वारा पाक्षिक रूप से अनुरक्षण कार्यों का अनुश्रवण किया जायेगा। अनुरक्षण के दौरान फीडरों के ट्रिपिंग की भी समीक्षा की जायेगी। इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने हेतु डिस्काम के अधिकारी क्षेत्रीय भ्रमण कर कार्यों का निरीक्षण करेंगे साथ ही उसकी सूचना कारपोरेशन मुख्यालय भी भेजेंगे। इस संदर्भ में प्रदेश के सभी वितरण निगमों एवं मुख्य अभियन्ताओं को दिशा निर्देश भेजे गये हैं। इसमें अनुरक्षण कार्यों के सन्दर्भ में विस्तृत जानकारी उपलब्ध करायी गयी है। बैठक को प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार ने भी संबोधित किया। उन्होंने प्रत्येक मुख्य अभियन्ता से कार्य योजना की जानकारी प्राप्त की तथा अध्यक्ष द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिये कहा।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



