हमीरपुर ब्यूरो :–
विद्युत विभाग द्वारा कुरारा कस्बे में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाकर एक दर्जन से अधिक विद्युत बिल बकायादारों के कनेक्शन कटे है वही 10 लोगो को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा है। जिनका मुकदमा दर्ज करवाया गया है।




कस्बे में विद्युत विभाग द्वारा सुबह तड़के करीब 6 बजे विद्युत अभियान चलाया गया। जिसमें एसडीओ हरिश्चन्द्र वर्मा की अगुआई में विद्युत टीम ने 15 उपभोक्ताओं के बिल बकाया होने के चलते उनका विद्युत कनेक्शन काटा है। वही कस्बे में ही 10 लोगो को केबल आदि में चोरी से बिधुत केबल जोड़कर विद्युत चोरी करते हुए पाया है। जेई अभिषेक साहू ने बताया कि चोरी करते हुए जिन लोगो को पकड़ा गया है उनके खिलाफ विद्युत थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। टीम में लाइनमैन मुन्ना, धर्मेंद्र कुमार, ब्रजेश, राजकुमार, जसवंत, पवन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



