वार्ड व्याय के कार्यकाल की सभ्रांत लोगों ने की सराहना-
गिरवाँ – राजकीय आर्युवेदिक चिकित्सालय गिरवाँ में वार्ड व्याय के पद पर 27 वर्ष से कार्यरत रामरुचि त्रिपाठी की सेवा निवृत्त की विदाई 31 दिसम्बर 2025 को क्षेत्रीय आर्युवेदिक यूनानी चिकित्साधिकारी बाँदा डॉक्टर सत्येंद्र पटेल व डॉक्टर श्रीमती ऊषा अहिरवार राजकीय आर्युवेदिक चिकित्सालय प्रभारी गिरवाँ के नेतृत्व में फूल मालाओं और अंग वस्त्र पहना कर उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन राजकीय आर्युवेदिक चिकित्सालय गिरवाँ में किया गया! विदाई समारोह में मौजूद ग्राम गिरवाँ व क्षेत्रीय लोगों ने रामरुचि त्रिपाठी के कार्यकाल की सराहना करते हुए बताया कि रामरुचि त्रिपाठी वार्डव्याय के पद पर रहते हुए लगभग 27 वर्ष से समस्त ग्राम वासियों व क्षेत्रवासियों की कर्तव्य निष्ठा के साथ सेवा की है! रामरुचि त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत नगनेधी,बेंदा और ग्राम पंचायत गिरवाँ में अपने पद पर रहकर समस्त नागरिकों की तत्पर सेवा की है! विदाई समारोह डॉक्टर अनिल त्रिपाठी, प्रेमस्वरूप द्विवेदी अध्यक्ष भाजपा महुआ मंडल,सहित डॉक्टर शीलवृत शुक्ला,सोमदत्त त्रिपाठी, शारदा प्रसाद पाण्डेय,आत्माराम द्विवेदी,रविप्रकाश योगा प्रशिक्षक,सुनीता नाम देव योगा प्रशिक्षिका, मुन्ना बक्श चौकीदार आर्युवेदिक चिकित्सालय गिरवाँ एवं ग्राम गिरवाँ के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे!











विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



