By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: बरेली में मुठभेड़: रिटायर्ड लेखपाल के अगवा बेटे और दोस्त को पुलिस ने छुड़ाया, तीन बदमाश गिरफ्तार, गोली लगी
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » बरेली में मुठभेड़: रिटायर्ड लेखपाल के अगवा बेटे और दोस्त को पुलिस ने छुड़ाया, तीन बदमाश गिरफ्तार, गोली लगी
उत्तर प्रदेश

बरेली में मुठभेड़: रिटायर्ड लेखपाल के अगवा बेटे और दोस्त को पुलिस ने छुड़ाया, तीन बदमाश गिरफ्तार, गोली लगी

Last updated: January 21, 2025 2:59 am
By
लवलेश पाण्डेय
5 Min Read
Share
SHARE

बरेली। रिटायर लेखपाल के बेटे अनूप कटियार व उसके दोस्त हरीश कटियार का अपहरण हो गया। बदमाशों ने दोनों को बंधक बना लिया। अनूप की पत्नी के पास जब पांच लाख रुपये की फिरौती के लिए फोन आया तो पुलिस सक्रिय हुई। देर रात बारादरी पुलिस ने मुठभेड के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर अनूप व हरीश को बरामद कर लिया। तीनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है।

बारादरी थाने के एसएसआइ रोहित व हेड कांस्टेबल असलम भी घायल हुए हैं। पूरे मामले में अनूप की भूमिका पुलिस को संदिग्ध लग रही है।

मूलरूप से हरदोई के पांडेयपुर निवासी अनूप कटियार के पिता अमर सिंह कटियार बरेली में लेखपाल के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह बारादरी क्षेत्र के गणेशपुरम में परिवार संग रहते हैं। चूंकि, गांव में खेती है इसलिए अनूप का अक्सर वहां पर आना जाना लगा रहता है।

17 जनवरी को निकला था गांव के लिए

17 जनवरी को अनूप अपने घर पांडेयपुर के लिए निकले थे। वहां पहुंचकर बातचीत हुई और कहा कि अब घर से वह अपने दोस्त हरीश कटियार के पास बांदा में मोहल्ला अंडा गोदाम जा रहे हैं। फिर उनका फोन बंद हो गया। 19 जनवरी को दोपहर बाद अनूप की पत्नी के पास अनूप के ही फोन से कॉल आई। सामने से अनूप ने नहीं किसी और ने बात की। कहा कि अगर अनूप को जिंदा चाहती हैं तो पांच लाख रुपये का इंतजाम करें। यदि पांच लाख फिरौती नहीं दी तो अनूप की हत्या कर दी जाएगी।

पुलिस ने प्राथमिकी लिखकर जांच शुरू कर दी। सोमवार देर रात पुलिस टीमों की भोजीपुरा के मियांपुर-धौराटांडा गांव के पास बदमाशों से मुठभेड़ हुई, जिसमें भोजीपुरा के मियांपुर गांव निवासी अंकित कटियार, शाहिद और देवरनिया के पिपरा नानकार निवासी वीरू उर्फ वीरपाल के पैर में गोली लगने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

उनके साथ अनूप कटियार को बरामद किया, जबकि अनूप का दोस्त हरीश दूसरे स्थान से बरामद हुआ। हरीश ने पुलिस को बताया कि उसे बंधक बनाकर रखा था। पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन तमंचे और कारतूस मिले हैं।

अनूप के अपहरण की कहानी नहीं उतर रही पुलिस के गले

प्रारंभिक पूछताछ में अनूप के अपहरण की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। वह पुलिस के सवालों में लगातार उलझता जा रहा है। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि, जब अनूप व हरीश दोनों का अपहरण हुआ तो दोनों अलग-अलग स्थानों पर क्यों मिले। हरीश कमरे में था और वह बता रहा था कि उसे बंधकर रखा गया, जबकि अनूप बदमाशों के साथ मुठभेड़ में पकड़ा गया।

पुलिस ने सभी को पकड़ने के बाद उनसे पूछताछ शुरू की। आधी रात तक चीजें स्पष्ट नहीं हो सकी थीं। एसएसपी अनुराग आर्य ने मामले में रिपोर्ट दर्ज होते ही खुद कमान संभाल ली। उन्होंने एसपी सिटी मानुष पारीक को एसओजी, सर्विलांस, साइबर और बारादरी पुलिस की पांच टीमें बनाकर बरामदगी की जिम्मेदारी सौंपी। सर्विलांस से अनूप और हरीश के मोबाइल की लोकेशन जुटाने के बाद पुलिस टीमों ने भोजीपुरा क्षेत्र में डेरा डाल दिया और देर रात मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर अनूप व हरीश को बरामद कर लिया।

सवाल! कहीं हरीश के अपहरण की तो नहीं थी योजना

पुलिस ने जब बदमाशों के चुंगल से दोनों को बरामद कर लिया तो पूछताछ की शुरू हुई, मगर पुलिस के सवालों में घिरते हुए अनूप कई जवाब नहीं दे पाया। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि अनूप ने ही अपने दोस्त हरीश के अपहरण की योजना बनाई और खुद भी उसमें फंस गया। बहरहाल यह सभी पूछताछ के बाद स्पष्ट होगा।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया

अनूप कटियार के अपहरण की सूचना के बाद तत्काल प्रभाव से मामले की प्राथमिकी लिखाई गई। अनूप के साथ उसका दोस्त हरीश भी बरामद हुआ है। तीन बदमाश मुठभेड़ में घायल हुए हैं। दो पुलिसकर्मियों को भी गोली लगी है। प्रथमदृष्टया जांच में अनूप कटियार की भूमिका संदिग्ध लग रही है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

मानसिक रूप से कमजोर 20 बालिकाओं की तबीयत बिगड़ी, दो की मौत; फूड पॉइजनिंग की आशंका
*श्री लैना बाबा इण्टर कॉलेज में चल रही 10 दिवसीय रंग पाठशाला
करियर मेले में विद्यार्थियों को दिया मार्गदर्शन* राजकीय इंटर कालेज निज़ामपुर में करियर मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी श्री वीरेंद्र सिंह राजपूत, ब्लाक
पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा द्वारा भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया
आवारा पशुओं से फसल को बचाने के लिए लगे कटीले तारों में करंट आने से 8 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौतघरवालों का रो रो कर हुआ बुरा हाल
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?