



*बिधूना औरैया।* आबकारी विभाग व पुलिस द्वारा बिधूना कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर में सोमवार को अचानक छापेमारी कर मौके से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करने के साथ 1200 लीटर लहन व भट्टी भी नष्ट की गई। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए इस अभियान से अवैध शराब बनाने व बेचने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने एक व्यक्ति के विरुद्ध संबंधित मामले में करवाई भी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आबकारी निरीक्षक भगवान बक्श सिंह, विजय प्रताप यादव,सिपाही संदीप कुमार, नरेंद्र कुमार, मानवेंद्र यादव, नीरज कुमार व बिधूना कोतवाली के उप निरीक्षक विनोद कुमार सचान, उप निरीक्षक गंगासागर की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार को बिधूना कस्बे के मोहल्ला आदर्श नगर में छापामारी कर 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई साथ ही शराब भट्टी नष्ट किए जाने के साथ आबकारी व पुलिस टीम द्वारा शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाला लगभग 1200 लीटर लहन भी नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा ओमपाल पुत्र सरामू मारवाड़ी के विरुद्ध संबंधित मामले में कार्रवाई भी की गई है। आबकारी व पुलिस विभाग द्वारा की गई इस छापेमारी से अवैध शराब बेचने बनाने वालों में हड़कंप मच गया है। इस संबंध में आबकारी निरीक्षक भगवान बक्श सिंह ने बताया है कि अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी अभियान लगातार चलाया जाएगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र




Hey friends! I’ve been having a blast at 888wincasino. They’ve got a huge selection of games and the interface is super smooth. I even snagged a decent win the other day! Give it a try: 888wincasino.