बालाघाट । अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन व विक्रय के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 3 अक्टूबर 2021 को कलेक्टर डा. गिरीश कुमार मिश्रा एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार उरांव के मार्गदर्शन में अवैध शराब रखने व बनाने की मुखबिर की सूचना पर आज छापामार कार्यवाही की गई। 47 हजार 500 रुपये का म हुआ लाहन जब्त किया गया है।




03 क्टूबर को ग्राम ठाकुरटोला मे नदी एवँ नाला किनारे अलग अलग स्थानों से 10 बोरियों मे भरा हुआ लगभग 300 किलो ग्राम महुआ लाहन एवँ लगभग 40 लीटर शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत 2 प्रकरण पँजीबद्ध किया गया । जब्त लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट किया गया । जब्त लाहन एवँ शराब की कीमत 27 हजार रुपये है । आज की इस कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस डी सूर्यवँशी उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल तथा हमराह स्टाफ समस्त आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे ।
इसी प्रकार आज 03 अक्टूबर को कंट्रोल रूम प्रभारी एस डी सूर्यवंशी के नेतृत्व में अवैध शराब रखने व बनाने की मुखबिर की सूचना पर छापामारी कार्यवाही की गई, जिसमे ग्राम मोहगावं, नेवेरगाव क्षेत्र में आबकारी विभाग द्वारा सामुहिक दबिश की गई। कार्यवाही में अलग अलग स्थानों से प्लास्टिक के डिब्बो मे भरा हुआ लगभग 250 किलोग्राम महुआ लाहन और 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त कर 02 प्रकरण पँजीबद्ध किया गया ।
सेम्पल लेकर शेष लाहन नष्ट किया । जप्त लाहन और मदिरा की कीमत लगभग 20 हजार 500 रुपये है । इसमं कार्यवाही मे सहायक जिला आब. अधिकारी अखिलेश्वर ठाकुर, वृत बैहर उपनिरीक्षक मायावती मरावी, मदन सिंह कुलस्ते, आबकारी आरक्षक मोहनलाल मार्को, छिददिलाल झरिया उपस्थित रहे।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



