By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: हड़ताल पर बैठे ‘गांधी’ को मनाने पहुंचे आबकारी अफसर:आज शराब दुकान हटाने पर फैसला नहीं आया तो आत्मदाह की चेतावनी
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » हड़ताल पर बैठे ‘गांधी’ को मनाने पहुंचे आबकारी अफसर:आज शराब दुकान हटाने पर फैसला नहीं आया तो आत्मदाह की चेतावनी
छत्तीसगढ़

हड़ताल पर बैठे ‘गांधी’ को मनाने पहुंचे आबकारी अफसर:आज शराब दुकान हटाने पर फैसला नहीं आया तो आत्मदाह की चेतावनी

चर्चा आज की
Last updated: December 2, 2022 8:22 am
By
चर्चा आज की
6 Min Read
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महात्मा गांधी की वेशभूषा में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे समाजसेवी युवक को मनाने के लिए आबकारी विभाग के अफसर गुरुवार की रात धरनास्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तीन महीने के भीतर शराब दुकान हटाने का भरोसा दिलाया। लेकिन, खुद की चिता बनाकर हड़ताल पर बैठा युवक अड़ा रहा। उन्होंने कहा कि शराब दुकान हटा दीजिए नहीं तो शुक्रवार को मुखाग्नि देकर वह आत्मदाह कर लेगा।

नगर निगम के सरकंडा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 63-65 अरविंद नगर बंधवापारा में शराब दुकान संचालित है, जहां शराब दुकान है, वहीं पर स्कूल है। उसी जगह पर दिन और रात शराबियों के साथ ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके चलते स्कूली बच्चे और उनके पैरेंट्स के साथ ही मोहल्ले के लोग परेशान रहते हैं। मोहल्ले में शराब दुकान की वजह से मारपीट, चाकूबाजी के साथ ही छेड़खानी जैसी घटनाएं होती रहती है। शराब दुकान हटाने के लिए मोहल्ले के लोगों ने कलेक्टर से मांग की थी, कोई कार्रवाई नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है।

गांधी बने समाजसेवी ने चिता बनाकर शुरू की भूख हड़ताल
लोगों के इस आंदोलन को शहर में गांधी के रूप में पहचान बनाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता संजय आयल सिंघानी ने समर्थन दिया है, और भूख हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने धरनास्थल पर खुद की चिता बनाई है और उसमें लेटकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके साथ महिलाएं भी क्रमिक भूख हड़ताल कर रही हैं। संजय आयल सिंघानी ने चेतावनी दी है कि दो दिसंबर तक शराब दुकान हटाने के संबंध में फैसला नहीं लिया गया तो वह खुद अपनी चिता को आग लगाएगा और आत्मदाह कर लेगा।

नशेड़ी युवक ने किया हमला, तब खुली आबकारी विभाग की नींद
गुरुवार की सुबह संजय आयल सिंघानी पर बाइक सवार नशेड़ी युवक ने हमला कर दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मी ने बीच-बचाव किया और हमलावर युवक को पकड़ लिया। भीड़ उसकी पिटाई करती, इससे पहले ही हमलावर युवक को एक दुकान में बंद कर दिया गया। इस घटना के बाद मोहल्ले की महिलाएं आक्रोशित हो गईं और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दीं। इधर, गुरुवार की रात आबकारी विभाग के अफसरों की टीम धरनास्थल पहुंची और मोहल्लेवालों के साथ ही समाजसेवी युवक को हड़ताल खत्म करने के लिए समझाइश देते रहे। उन्होंने अफसरों से दो टूक कहा कि शराब दुकान हटने के बाद ही हड़ताल खत्म किया जाएगा।

विधायक पांडेय बोले- शराब दुकान हटाने कलेक्टर से हुई है बात

इधर, शहर विधयाक शैलेष पांडेय ने कहा कि मोहल्लेवालों की मांग पर उन्होंने कलेक्टर सौरभ कुमार से शराब दुकान हटाने को लेकर चर्चा की थी। कलेक्टर ने उन्हें शराब दुकान हटवाने के लिए भरोसा दिलाया है। विधायक पांडेय ने कहा कि मोहल्ले वासियों की मांगे जायज है और उनकी दिक्कतों को देखकर ही उन्होंने शराब दुकान हटाने के लिए कहा है।

गुरुवार को हुआ था हमला

बिलासपुर में महात्मा गांधी की वेशभूषा में शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे युवक पर हमला कर दिया गया था, गुरुवार की सुबह अचानक बाइक सवार युवक आया और उन पर बेल्ट से हमला कर दिया। उसे देखकर मौजूद आरक्षक ने बीच-बचाव किया और युवक को पकड़ लिया। इससे आक्रोशित मोहल्ले वासियों ने युवक को घेर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। तब युवक को बचाकर हिरासत में लिया गया था।

7 दिन से भूख हड़ताल, बिगड़ने लगी तबीयत

इस आंदोलन को शहर में गांधी के रूप में पहचान बनाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता संजय आयल सिंघानी ने समर्थन दिया है, और भूख हड़ताल कर रहे हैं। उनके साथ महिलाएं भी क्रमिक भूख हड़ताल कर रही हैं। सिंघानी महात्मा गांधी के वेश में अपनी चिता बनाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते उनकी तबीयत भी बिगड़ने लगी है। डॉक्टरों की टीम ने उनकी जांच की। तब पता चला कि लगातार उनका ब्लड प्रेशर और सुगर लेवल डाउन हो रहा है। हालांकि, संजय आयल सिंघानी ने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया है।

बिलासपुर से दिल्ली तक 1026 किमी कर चुके हैं पदयात्रा

छत्तीसगढ़ में शराबबंदी की मांग को लेकर बिलासपुर के गांधी के रूप में पहचान बनाने वाले संजय आयल सिंघानी राहुल गांधी से मुलाकात करने दिल्ली भी गए थे। तब उन्होंने 1026 किमी पदयात्रा करते हुए दिल्ली की यात्रा पूरी की थी। उन्हें राहुल गांधी से मिलने का मौका नहीं दिया गया, तब उन्होंने इंडिया गेट में धरना दिया। फिर 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के सामने भी धरना दिया। हालांकि, इसके बाद भी अब तक उनकी राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो पाई।

शराबबंदी को लेकर कर रहे हैं सत्याग्रह

तिफरा के यदुनंदनगर निवासी संजय आयल सिंघानी कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से छत्तीसगढ़ में शराबबंदी की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने महात्मा गांधी का रूप धारण किया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य मंत्रियों से मुलाकात की। अपनी इस मांग को लेकर उन्होंने सत्याग्रह आंदोलन भी शुरू किया और नेहरू चौक में तीन महीने तक धरना दिया। इसी कड़ी में उन्होंने 1026 किमी की पदयात्रा भी की थी।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

रायपुर : मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल शुरू
कोरबा: समयबद्ध मजदूरी भुगतान में कोरबा जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर
‘हमर विधायक हमर गांव म’ शामिल होंगे संसदीय सचिव शोरी
रायपुर राज्य स्तरीय युवा महोत्सव छत्तीसगढ़ लोक साहित्य सम्मेलन
सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी दादाबाड़ी में सोने-चांदी के वर्क व दिव्य औषधियों से 18 अभिषेक महापूजन
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?