By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: फेस-रीडर ने 21 साल पहले माधुरी का चेहरा देख की थी भविष्‍यवाणी, फैंस बोले- सब सच हो गया!
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » फेस-रीडर ने 21 साल पहले माधुरी का चेहरा देख की थी भविष्‍यवाणी, फैंस बोले- सब सच हो गया!
मनोरंजन

फेस-रीडर ने 21 साल पहले माधुरी का चेहरा देख की थी भविष्‍यवाणी, फैंस बोले- सब सच हो गया!

चर्चा आज की
Last updated: February 15, 2023 10:29 am
By
चर्चा आज की
4 Min Read
Share
SHARE

माधुरी दीक्ष‍ित, भारतीय सिनेमा की दुनिया का वो नाम है, जिनकी खूबसूरती, जिनकी अदाओं, जिनकी एक्‍ट‍िंग और जिनके डांस के मुरीद आज भी हैं। करीब 40 साल के करियर में माधुरी ने 70 से अध‍िक फिल्‍मों में काम किया। हेमा मालिनी और श्रीदेवी के बाद वह बॉलीवुड की ऐसी हीरोइन बनीं, जिनको लेकर दीवानगी विदेशों में भी है। नब्‍बे के दशक में वह सबसे महंगी एक्‍ट्रेस थीं। माधुरी आज फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। कभी फिल्‍मों और वेब सीरीज में तो कभी टीवी की दुनिया में रियलिटी शोज के जज बनकर। इस बीच माधुरी का एक पुराना वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फेस-रीडर एक्‍ट्रेस का चेहरा देखकर भविष्‍यवाणी कर रही हैं। दिलचस्‍प है कि वह जो भी कह रही हैं, वह आज सच साबित हुआ है।

Contents
  • माधुरी के लिए महिला ने की ये भविष्‍यवाणी
  • फैंस बोले- वाकई भाग्‍यशाली हैं माधुरी दीक्ष‍ित
  • माधुरी दीक्ष‍ित, डेब्‍यू से लेकर स्‍टारडम और कमबैक तक
  • पर्सनल लाइफ में भी भाग्‍यशाली रही हैं माधुरी दीक्ष‍ित

यह वीडियो सोनी टीवी के मैट्र‍िमोनियल शो ‘कहीं ना कहीं कोई है’ से है। करीब 21 साल पुराने इस वीडियो क्‍ल‍िप में Madhuri Dixit नीले आसमानी रंग के सलवार सूट में नजर आ रही हैं। सामने एक उम्रदराज महिला बैठी हुई हैं। माधुरी उनसे कहती हैं कि क्‍या आप फेस रीडिंग भी करती हैं? इस पर वह महिला कहती हैं कि वह थोड़ा-थोड़ा जानती हैं। इसके बाद माधुरी अपने चेहरे के बारे में उनसे पूछती हैं, ‘अच्‍छा तो ये फेस पढ़कर बताइए कि इसकी क्‍या किस्‍मत है?’

माधुरी के लिए महिला ने की ये भविष्‍यवाणी

माधुरी के सवाल पर वह महिला भविष्‍वाणी करते हुए जवाब देती हैं, ‘तुम इतनी भाग्‍यशाली हो कि सब भाग्‍य आपके सामने हाथ जोड़ करके खड़े हैं। प्रेम की मूर्ति।’ इस जवाब पर माधुरी का चेहरा मुस्‍कान से भर जाता है। वह महिला आगे कहती हैं, ‘हमेशा सुखी रहेगी तू।’ इस पर माधुरी कहती हैं, ‘इतनी अच्‍छी बात कह दी।’ इसके बाद माधुरी निशब्‍द हो जाती हैं और मुस्‍कुराती रहती हैं।

फैंस बोले- वाकई भाग्‍यशाली हैं माधुरी दीक्ष‍ित

माधुरी के इस वीडियो पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ‘इनकी कही हुई सारी बातें सच हुई हैं। वह शादीशुदा जिंदगी में भी इतनी भाग्‍यशाली हैं। वह महिला बिल्‍कुल सच कह रही हैं।’ एक अन्‍य ने लिखा है, ‘वह अपने दौर की ऐसी एक्‍ट्रेस हैं, जो आज भी हिट हैं और लीड रोल में नजर आती हैं। वाकई भाग्‍य उनके आगे हाथ जोड़कर खड़ा है।’


माधुरी दीक्ष‍ित, डेब्‍यू से लेकर स्‍टारडम और कमबैक तक

माधुरी दीक्ष‍ित ने 1984 में फिल्‍म ‘अबोध’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था। साल 1988 में ‘तेजाब’ फिल्‍म ने माधुरी पर पॉपुलैरिटी दी। इसके बाद ‘राम लखन’, ‘त्र‍िदेव’, ‘साजन’, ‘खलनायक’, ‘दिल’, ‘बेटा’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिल तो पागल’ है जैसी फिल्‍मों ने माधुरी को सुपरस्‍टार बना दिया। माधुरी दीक्ष‍ित बीते साल ओटीटी पर ‘द फेम गेम’ वेब सीरीज में नजर आईं। जबकि ओटीटी पर उनकी फिल्‍म ‘मजा मा’ को भी खूब पसंद किया गया।


पर्सनल लाइफ में भी भाग्‍यशाली रही हैं माधुरी दीक्ष‍ित

पर्सनल लाइफ में भी माधुरी बहुत सौभाग्‍यशाली रही हैं। उन्‍होंने 17 अक्‍टूबर 1999 को कैलिफोर्निया में डॉ. श्रीराम नेने से शादी की। करीब एक दशक तक फिल्‍मों से दूर अमेरिका में रहने के बाद माधुरी वापस इंडिया लौटीं और दोबारा फिल्‍मों में छा गईं। माधुरी ने 2003 में बेटे अरिन को जन्‍म दिया, जबकि 2005 में बेटे रेयान को जन्‍म दिया। एक्‍ट्रेस ने 2007 में फिल्‍म ‘आजा नचले’ से बॉलीवुड में कमबैक किया।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

बाबर, शाहीन, नसीम…पीसीबी ने किसी को नहीं बख्शा, एक झटके में कर दिया टीम से बाहर
कियारा आडवाणी के कलीरों में दिखी सिद्धार्थ संग लव स्टोरी की झलक, ‘ऑस्कर’ और रोम संग तगड़ा कनेक्शन
बिस्ब्रेन टेस्ट… साउथ अफ्रीका की पहली पारी 152 पर सिमटी:7 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंचे
सामंथा की ‘शाकुंतलम’ का पहले दिन हुआ ‘यशोदा’ जैसा हाल, Dasara की हालत सुस्‍त
अक्षय संग टूटी सगाई पर रवीना ने कई साल बाद तोड़ी चुप्पी, कहा- एक बात अब भी दिमाग में अटकी है
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?