By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: मराठी अस्मिता के सामने झुकी फडणवीस सरकार! महाराष्ट्र के स्कूलों में अब हिंदी जरूरी नहीं, जानिए क्यों बदला फैसला
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » मराठी अस्मिता के सामने झुकी फडणवीस सरकार! महाराष्ट्र के स्कूलों में अब हिंदी जरूरी नहीं, जानिए क्यों बदला फैसला
BREAKING NEWS

मराठी अस्मिता के सामने झुकी फडणवीस सरकार! महाराष्ट्र के स्कूलों में अब हिंदी जरूरी नहीं, जानिए क्यों बदला फैसला

Last updated: June 30, 2025 2:24 am
By
लवलेश पाण्डेय
5 Min Read
Share
SHARE

मुंबई: महाराष्ट्र में हिंदी विवाद के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. महाराष्ट्र के स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक हिंदी पढ़ाने के खिलाफ बढ़ते विरोध के बीच, राज्य सरकार ने रविवार को त्रिभाषा नीति लागू करने के संबंध में दो जीआर (सरकारी आदेश) वापस ले लिया. राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सरकारी आदेश वापस लेने के फैसले की जानकारी दी.

मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिक्षाविद् डॉ. नरेंद्र जाधव के नेतृत्व में एक समिति के गठन की भी घोषणा की, जो भाषा नीति के आगे के रास्ते और कार्यान्वयन का सुझाव देगी.

फडणवीस ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के रूप में उद्धव ठाकरे ने कक्षा 1 से 12 तक तीन-भाषा नीति शुरू करने के लिए डॉ. रघुनाथ माशेलकर समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया था और नीति के लागू करने पर एक समिति गठित की थी.

सीएम फडणवीस ने कहा, “राज्य मंत्रिमंडल ने कक्षा एक से तीन-भाषा नीति के लागू करने के संबंध में अप्रैल और जून में जारी सरकारी प्रस्ताव (जीआर) को वापस लेने का फैसला किया है. तीन-भाषा फॉर्मूले के कार्यान्वयन की सिफारिश करने के लिए डॉ. नरेंद्र जाधव की अध्यक्षता में एक समिति बनाई जाएगी.”

महाराष्ट्र सरकार ने 16 अप्रैल को एक जीआर जारी किया था, जिसमें अंग्रेजी और मराठी माध्यम के स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा बनाया गया था. लेकिन इसका विरोध शुरू होने के बाद फडणवीस सरकार ने 17 जून को संशोधित जीआर जारी किया, जिसमें हिंदी को वैकल्पिक भाषा बनाया गया था.

हिंदी भाषा को क्यों थोपने की कोशिश कर रही थी सरकार?

फडणवीस सरकार के फैसले के बाद मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “पहली कक्षा से तीन भाषाएं पढ़ाने के नाम पर हिंदी भाषा को थोपने का फैसला एक बार में ही वापस ले लिया गया. सरकार ने दो जीआर रद्द कर दिए. इसे देर से आई समझदारी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि यह अनिवार्यता सिर्फ और सिर्फ मराठी लोगों के गुस्से की वजह से वापस ली गई. सरकार हिंदी भाषा पर इतनी जिद क्यों कर रही थी? हालांकि, यह अभी भी रहस्य है कि इसके लिए सरकार पर आखिर दबाव कहां से आया.”

उन्होंने आगे लिखा, सरकार ने एक बार फिर नई समिति बनाई है. समिति की रिपोर्ट आए या न आए. लेकिन ऐसी चीजें फिर से बर्दाश्त नहीं की जाएंगी, सरकार को यह बात हमेशा के लिए अपने दिमाग में रखनी चाहिए. हम मानते हैं कि यह फैसला हमेशा के लिए रद्द हो गया है. महाराष्ट्र की जनता ने भी यही मान लिया है. इसलिए समिति की रिपोर्ट को लेकर एक बार फिर से उलझन न पैदा करें. नहीं तो, इस समिति को महाराष्ट्र में काम नहीं करने दिया जाएगा.

उद्धव-राज ठाकरे का संयुक्त विरोध मार्च रद्द

राज्य सरकार के जीआर वापस लेने के फैसले के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि हिंदी और राज्य के स्कूलों के लिए तीन-भाषा नीति पर जीआर वापस लेने के बाद 5 जुलाई को उनकी पार्टी और मनसे के प्रस्तावित संयुक्त विरोध प्रदर्शन को रद्द कर दिया गया है. राउत ने कहा, “सरकार ने हिंदी को अनिवार्य बनाने वाले जीआर को वापस ले लिया है. यह मराठी एकता और ठाकरे बंधुओं के एक साथ आने के डर की जीत है. 5 जुलाई का विरोध मार्च अब नहीं होगा. यह ब्रांड ठाकरे है.”

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के स्कूलों में कक्षा 1 से हिंदी पढ़ाने को लेकर राज्य में फिर से विवाद शुरू हो गया है. राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने राज्य सरकार के इस फैसले का विरोध किया है. ठाकरे बंधुओं ने सरकार के फैसले के खिलाफ 5 जुलाई को मुंबई में संयुक्त मार्च निकालने की घोषणा की थी.

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

अराजकता की आग: पंचायत चुनाव से पहले घर फूंका
थाना मानिकपुर अंतर्गत हुई छात्रा से दुराचार की घटना के 04 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारियां तेज: डीएम ने DIET शिवरामपुर में फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का किया औचक निरीक्षण
फैमिली आईडी की प्रगति के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न
नमोघाट में तमिल संगमम के दौरान सुरक्षा चूक,मंच की ओर बढ़े युवक को कमांडो ने दबोचा,मानसिक तनाव व नशे की हालत में था आरोपी, चिकित्सालय में किया भर्ती*
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?