चर्चा आज की फतेहपुर ब्यूरो




फतेहपुर थाना गाजीपुर ग्राम मनीपुर के पीड़ित सुरेंद्र सिंह पुत्र विजय सिंह ने तहसील दिवस में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान पति द्वारा ग्राम में छूटी सभी सरकारी भूमियों को किराए पर उठाने के सम्बन्ध में गांव मनीपुर परगना गाजीपुर की लगभग 60 बीघा जमीन जो श्रेणी 3 के निरस्त हो चुके पट्टे, खलिहान, पशुचर तथा अन्य किस्म की सरकारी भूमि को, प्रधान पति अनन्त प्रसाद द्वारा किराए पर देकर सभी भूमियों में खेती कराता है, जिनमें से कुछ लोगों से किराया लेता है तथा कुछ लोगों से आधा अनाज लेता है. इस प्रकार कोई भी सरकारी जमीन खाली नहीं हैं। ग्राम मनीपुर परगना गाजीपुर की सरकारी भूमियों पर प्रधान पति द्वारा कराए गए अवैध कब्जे को हटवाकर भूमि खाली कराई जाए । वही ग्राम पंचायत मनीपुर विकासखंड बहुआ तहसील के द्वारिका सिंह पुत्र स्वर्गीय रामस्वरूप सिंह ने तहसील दिवस में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में चतुर्थ वित्त आयोग कंपोजिट विद्यालय शौचालय निर्माण हेतु 10 जनवरी 2022 को 1,51,158 रुपए व पुनः दिनांक 3 मार्च 2022 को 70,₹500 व पुनः दिनांक 10 जनवरी 2022 को प्राथमिक विद्यालय में शौचालय निर्माण हेतु दिनांक 1 जनवरी 2022 को 82 ,515 रुपए निकल गया और 15वें वित्त आयोग से दिनांक 1 जनवरी 2022 को उच्च प्राथमिक विद्यालय में शौचालय निर्माण हेतु 46,301 रुपए प्राइमरी स्कूल में शौचालय हेतु फर्जी तरीके से ट्रेड भुगतान हेतु 14,502 रुपए दिनांक 3 मार्च 2022 को तथा प्राइमरी स्कूल में शौचालय निर्माण हेतु 82, रुपए दिनांक 17 फरवरी 2022 को तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय के शौचालय निर्माण हेतु 25, 500 रुपए दिनांक 17 फरवरी 2022 को निकाला गया जबकि प्राथमिक विद्यालय हुआ उच्च प्राथमिक विद्यालय में कोई नए शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया मात्र पुराने प्रधानों के कार्यकाल में निर्मित शौचालय की मरम्मत का कार्य किया गया इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2022 23 में चतुर्थ वित्त आयोग से ग्राम प्रधान द्वारा प्राइमरी स्कूल में नाली निर्माण हेतु 85, 412 रुपए दिनांक 14 मई 2022 को निकल गया और अभी तक कोई भी नाली नहीं बनवाई गई इस प्रकार से ग्राम प्रधान द्वारा बड़ी मात्रा में सरकारी धन निकाल कर उसको अपने व्यक्तिगत उपयोग में लाया गया और सरकारी धन का गबन किया गया जिसकी जांच सच्चा अधिकारी द्वारा कराई जाए और दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



