

*चित्रकूट*
*ई-लॉटरी के माध्यम से किसानों को मिले कृषि यंत्र*
उप कृषि निदेशक राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर की अध्यक्षता में कृषि यंत्रों की ई-लॉटरी करायी गयी। जिसमें सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाईजेशन योजनान्तर्गत कस्टम हायरिंग सेन्टर 05 लक्ष्यों के सापेक्ष 60 कृषकों द्वारा बुकिंग, एकल यंत्रों (कल्टीवेटर, स्ट्रारीपर, चैपकटर, मिनी राइस मिल एवं आयल मिल विथ फिल्टर प्रेस) 06 लक्ष्यों के सापेक्ष 20 कृषकों द्वारा बुकिंग हुई जिसके द्वारा 05 कस्टम हायरिंग सेन्टर एवं एकल यंत्र 06 कृषकों का ई-लॉटरी के माध्यम से चयन हुआ। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं मुख्य, के०वी०के, गनीवां एवं प्रगतिशील कृषकों द्वारा ई-लाटरी में प्रतिभाग किया गया।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



