उत्तरप्रदेश: सोनभद्र जिले के दुद्धी ब्लाक अंतर्गत कृषि विभाग परिसर में बृहस्पतिवार को एकदिवसीय कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ी करण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेला गोष्ठी(रबी )का आयोजन किया गया. गोष्ठी में वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रयागराज टीडी मिश्रा ने जैविक खेती पर प्रकाश डालते हुए किसानों को खेती बारी में उर्वरक के बजाय जैविक खाद प्रयोग किए जाने पर बल दिया.उन्होंने कहा कि इससे जमीन की उर्वरा शक्ति बनी रहती है.उन्होंने किसानों की रबी के फसलों की समय पर बुवाई और बेहतर उत्पादन प्राप्त करने के लिए बीज अनुदान के बारे में जानकारी दी.उप संभाग कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार खन्ना ने कहा कि दलहन व तिलहन खेती करने के साथ-साथ पशुपालन एवं जैविक खेती करने पर जोर दिया.उन्होंने कहा किकिसानों को अपनी आय बढ़ाने के लिए केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं की जानकारी होनी चाहिए.उन्होंने पशुपालन एवं मछली पालन पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई.सहायक विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि अधिकतर किसान पराली (पुवाल )को जलाते हैं, जिस खेत की उर्वरकता कम होती है और उत्पादन प्रभावित होता है. इस मुद्दे पर किसानों को जागरूक होना चाहिए. उन्होंने उन्नतशील बीजों के उपयोग और फसलों की सिंचाई की बेहतर व्यवस्था पर जोर दिया. कार्यक्रम का संचालन दुद्धी बीज गोदाम इंचार्ज नागेश्वर प्रसाद ने किया.गोष्टी के दौरान धर्मेंद्र कुमार विश्वकर्मा, धनंजय कुमार समेत भारी संख्या में किसान मौजूद रहे.





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



