हमीरपुर ब्यूरो :–
रबी की फसल की बुआई के समय किसान डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान रहे और अब किसानों को यूरिया के लिए भी लम्बी लाईनों में लगना पड़ रहा है , जिससे नाराज किसानों ने मौदहा में मुख्य सड़क जाम कर दी।
बीते दो दिन से क्षेत्रीय सहकारी समिति और सहकारी क्रय विक्रय में यूरिया खाद को लेकर किसानों की आवाजाही लगी हुई थी लेकिन किसानों का धैर्य उस समय जवाब दे गया जब सहकारी समिति क्रय विक्रय में सोमवार को किसानों को खाद के लिए बुलाया गया था जिसके चलते किसानों ने भीषण सर्दी में आधी रात से ही लाईनें लगा ली और सुबह उन्हें जानकारी हुई कि अभी खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं है जिसके चलते एक गाड़ी खाद और आने के बाद किसानों को खाद वितरित की जाएगी।इतनी बात से किसानों में आक्रोश फैल गया और किसानों ने मलीकुआ चौराहे पर मुख्य सड़क जाम कर दी।जिसके बाद आनन फानन में पहुंचे जिम्मेदार अधिकारियों ने किसानों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया।
बताते चलें कि किसानों को पकड़ पकड़ कर राजनीतिक दलों की सदस्यता दिलाने वाले कथित नेता किसानों को खाद दिलाने के मौके पर जमीदोंज हो गए हैं जिसके चलते किसान अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



