हमीरपुर ब्यूरो :–
राठ कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव में घरेलू विवाद के चलते ससुर ने अपनी बहू को लाठी डंडों पर बेरहमी से पीटकर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस के द्वारा घायल महिला को आनन फानन में इलाज हेतु राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
राठ कोतवाली क्षेत्र के औंता गांव की निवासी महिला वंदना पत्नी राजा सिंह प्रजापति ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे राठ कोतवाली में घटना की लिखित तहरीर देकर बताया कि आज शनिवार सुबह करीब 8 बजे वह अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थी तभी अचानक उसी दौरान घरेलू वाद-विवाद के चलते उसका ससुर बहादुर उसके साथ गाली गलौज करने लगा। बताया कि जब उसने गाली गलौज करने का विरोध किया तो उसके ससुर बहादुर ने लाठी डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर उसे घायल कर दिया। बताया की घटना के बाद सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से उसे राठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बताया कि उसने राठ कोतवाली में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई है।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



