सोनभद्र: सोनभद्र जिले के रावर्टसगंज कोतवाली पुलिस ने 2.5 लाख रुपए के कीमत की हेरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से 25.85 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. रावर्ट सगंज कोतवाल सत्येंद्र राय गश् त पर थे.इसी दौरान रविवार की देर शाम मुखबिर की सूचना पर कस्बा चौकी पुलिस और एसओजी टीम के साथ बरहम बाबा मंदिर के पास दविश दी.टीम ने पन्नूगंज के पकरहट निवासी उमा देवी को हिरासत में लिया.वह मंदिर के पास अखाड़ा मोहाल में रहती है. उसके कब्जे से 25.85 ग्राम हेरोइन वह बिक्री के 70 हजार रुपए भी बरामद हुआ.इस मामले में महिला के बेटे अंशु उर्फ गोलू गिरी और ब्रह्म नगर निवासी सागर सोनकर को भी गिरफ्तार किया गया.गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र राय,सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह,कस्बा चौकी प्रभारी कमल नयन दुबे सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे.





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



