By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: लोकसभा में फाइनैंस बिल पास, इन म्यूचुअल फंडों को लगा झटका, चला गया बड़ा फायदा
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » लोकसभा में फाइनैंस बिल पास, इन म्यूचुअल फंडों को लगा झटका, चला गया बड़ा फायदा
व्यापार

लोकसभा में फाइनैंस बिल पास, इन म्यूचुअल फंडों को लगा झटका, चला गया बड़ा फायदा

चर्चा आज की
Last updated: March 25, 2023 10:01 am
By
चर्चा आज की
5 Min Read
Share
SHARE

नई दिल्ली : फाइनैंस बिल 2023 (Finance Bill 2023) शुक्रवार को लोकसभा में पास हो गया है। इसमें कई टैक्स से जुड़े संशोधन किये गए हैं। डेट म्यूचुअल फंड्स (Debt Mutual Funds) स्कीम पर मिलने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस (LTCG) का फायदा अब नहीं मिलेगा। डेट म्यूचु्अल फंड्स पर मिलने वाले गेन को अब शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन माना जाएगा। शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन की बात करें तो यह टोटल इनकम में शामिल होगी और निवेशक जिस टैक्स स्लैब (Tax Slab) में आता है, उस हिसाब से टैक्स भरना होगा। मतलब, डेट फंड में मिलने वाला इंडेक्सेशन यानी महंगाई को एडजस्टमेंट करने वाला लाभ अब नहीं मिलेगा। लेकिन यह प्रस्ताव उन स्कीमों पर ही लागू होगा, जो अपने कुल फंड के 35 फीसदी से ज्यादा शेयरों में निवेश नहीं करती हैं।

Contents
  • 10-15% के टैक्स स्लैब में आने वालों को नुकसान
    • इंडेक्सेशन का फायदा खत्म
    • मौजूदा निवेशकों पर असर नहीं
    • नए डेट फंड निवेशकों पर असर
    • किस तरह की स्कीम्स पर होगा लागू
    • क्यों लिया सरकार ने यह फैसला
    • डेट फंड्स का टोटल AUM 7.8 लाख करोड़

10-15% के टैक्स स्लैब में आने वालों को नुकसान

आनंद राठी वेल्थ के CEO फिरोज अजीज का कहना है कि इनकम टैक्स की नई व्यवस्था के अनुसार जो 10-15 पर्सेंट की टैक्स स्लैब में आने वालों पर ये नए नियम असर डालेंगे। यह नियम लागू होने पर डेट फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) या National Savings Certificate (NSC) जैसे फिक्स्ड इनकम विकल्प और हाइब्रिड फंड, सभी एक जैसे हो जाएंगे। आने वाले समय में डेट फंड की तरफ निवेशकों का आना कम हो सकता है, क्योंकि डेट फंड में जो इंडेक्‍सेशन बेनीफिट मिलता है वह बंद हो जाएगा। इस बदलाव के जरिये सरकार की मंशा फिक्स्ड डिपॉजिट, बॉन्ड, डिबेंचर और डेट म्यूचुअल फंड्स को समान मौका देने की है। गौरतलब है कि डेट म्यूचुअल फंड में निवेश किया ही इसलिए जाता है कि उसमें इंडेक्सेशन का फायदा मिलता है जो कि फिक्स्ड डिपॉजिट में नहीं मिलता है।

इंडेक्सेशन का फायदा खत्म

वहीं बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम का कहना है कि डेट म्यूचुअल फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट और मार्केट लिंक्ड डिबेंचर (MLD) के लिए टैक्सेशन अब बराबर होगा। MLD पर मौजूदा समय में 10% LTCG + सरचार्ज लगता है। नए प्रावधान में इसके ब्याज से आय पर 10 फीसदी TDS कटेगा।

मौजूदा निवेशकों पर असर नहीं

आनंद राठी वेल्थ के सीईओ फिरोज अजीज का कहना है कि इसका असर केवल वैसे निवेशकों पर होगा जो 1 अप्रैल, 2023 से या उसके बाद नए सिरे से निवेश करेंगे। 31 मार्च, 2023 तक अगर कोई निवेशक डेट फंड्स में निवेश करता है और तीन साल बाद पैसा निकालेगा तो उसे LTCG टैक्स और इंडेक्सेशन का लाभ मिलेगा।

नए डेट फंड निवेशकों पर असर

अभी डेट म्यूचुअल फंड स्कीम से जो भी गेन कमाते हैं, उसे तीन साल की अवधि के बाद लॉन्ग टर्म माना जाता है और इंडेक्सेशन बेनीफिट के साथ उस पर 20% का टैक्स लगता है, जबकि बिना इंडेक्सेशन के 10 पर्सेंट टैक्स लगता है। यही वजह है फाइनैंशल अडवाइजर्स निवेशकों को फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसे डालने से ज्यादा डेट म्यूचुअल फंड्स में निवेश की सलाह देते हैं। बदलाव हुआ तो टैक्स बनीफिट हट जाएंगे, और निवेशकों पर टैक्स स्लैब के हिसाब से टैक्स लगेगा। म्यूचुअल फंड असोसिएशन AMFI के चेयरमैन ए बालासुब्रमण्यम ने कहा कि बदले नियम का असर डेट फंड्स के अलावा इंडेक्स फंड, गोल्ड फंड, भारत बॉण्ड ईटीएफ और इंटरनैशनल फंड्स पर भी होगा।

किस तरह की स्कीम्स पर होगा लागू

जिन डेट म्यूचुअल फंड स्कीमों में 35 पर्सेंट तक भारतीय इक्विटी में निवेश नहीं है, उनसे होने वाली इनकम को शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन के दायरे में माना जाएगा। ये नियम 1 अप्रैल, 2023 से लागू हो जाएंगे। 35% से कम इक्विटी अलोकेशन वाली हाइब्रिड स्कीम, इंटरनैशनल फंड और गोल्ड फंड भी प्रस्तावित संशोधन के दायरे में आ जाएंगे। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले दिनों में स्कीमों में तेजी से बदलाव होंगे, ताकि LTCG का फायदा मिल सके।

क्यों लिया सरकार ने यह फैसला

टार्गेट मच्योरिटी फंड आदि में इंडेक्सेशन बेनीफिट मिलता है, जबकि उसी तर्ज पर काम करने वाले बॉण्ड औ डिबेंचर में नहीं। ऐसे में सरकार को लूप होल लगा और इंडेक्सेशन के चलते रेवेन्यू लॉस भी हो रहा था।

डेट फंड्स का टोटल AUM 7.8 लाख करोड़

मौजूदा MF का AUM 40.7 लाख करोड़ रुपये का है। इसमें डेट MF का हिस्सा 19.2% है। फरवरी 2023 तक डेट म्यूचुअल फंड्स में कुल 7.8 लाख करोड़ का निवेश है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

अडानी ग्रुप के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच को सरकार तैयार, जानिए कौन करेगा
इस केयर सेंटर को देखकर गदगद हुए आनंद महिंद्रा, ट्विटर पर पोस्‍ट शेयर कर लिखी ये बात
मुकेश अंबानी की दुनिया:सब्जी से लेकर पेट्रोल-डीजल तक… रिलायंस ने आपके लिए बनाए 200 से ज्यादा ब्रांड्स
देश की सबसे अमीर महिला ने अंबानी और अडानी को भी पीछे छोड़ा, इतनी बढ़ गई दौलत
कभी होटल में टेबल साफ करते थे भास्कर, आज हर महीने करोड़ों में कमाई, एक आइडिया से चमका बिजनेस
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?