ललितपुर। तालबेहट के ग्राम खांदी के मजरा करीला निवासी विनोद कुमार कुशवाहा पुत्र जालिम कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी एक क्लीनिक की दुकान मऊ रोड तालबेहट में खुली हुयी है और दुकान के बगल में दो किराने की दुकानें भी हैं। बताया कि उसकी दुकान में पहले दो बार चोरी की घटना हो चुकी है, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी गयी, लेकिन उसका खुलासा नहीं हो सका। बताया कि बीती 8 दिसम्बर वह व उसका पड़ौसी प्रतिदिन की भांति दुकान बंद करके घर चले गये। सुबह जब उसके पास फोन आया कि उसकी गैलरी का ताला टूटा पड़ा है, तब उसने मौके पर जाकर देखा तो ताला टूटा था और अज्ञात चोरों द्वारा उसकी दुकान व पड़ौस में स्थित किराने की दुकान पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, तब मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पड़ताल की। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर अज्ञात चोरों केे खिलाफ बीएनएस की धारा 305 के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



