

*अज्ञात कारणों से खेतों में लगी आग से फसल जलकर हुई राख*
महोबा ब्यूरो। अजनर क्षेत्र के मोटे हार में अज्ञात कारणों से खेतों में अचानक आग लग जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त घटना से लगभग 6 बीघे की कटी फसल और 3 बीघे की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सतवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लेखपाल आशीष चौधरी भी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी में काशी प्रसाद पाल की 3 बीघे, गौरीशंकर पाल की 3 बीघे और भागीरथ अहिरवार की 3.5 बीघे की फसल जल गई। किसानों का कहना है कि यह आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन इस घटना से उन्हें बड़ा नुकसान हुआ है।
प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और प्रभावित किसानों को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया गया है।




विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



