नागपुर: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया को सिराज ने पारी के दूसरे ओवर में पहला झटका दे दिया। सिराज ने ख्वाजा के लिए लेग साइड में गेंद को रखते हुए उन्हें पूरी तरह छका दिया और गेंद उनके पैड पर जाकर लगी। पैड पर गेंद लगते ही सिराज ने अंपायर नितिन मेनन से जोर अपील की मांग की लेकिन उन्होंने नकार दिया।




नागपुर के कंडिशन को देखते हुए भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की भी मंशा पहले बल्लेबाजी करने का ही था लेकिन गेंदबाजों ने जिस तरह की शुरुआत दिलाई वह शानदार रहा।
पिच पर बवाल
मैच से पहले नागपुर टेस्ट के पिच को लेकर भी खूब हो हल्ला मचा। इस पिच को लेकर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कहा गया कि भारत ने अपने हिसाब से पिच को तैयार किया। खास तौर से स्पिन गेंदबाजों के लिए यह मददगार होगा। इस पर भारतीय टीम के कप्तान ने साफ तौर पर कह दिया कि आपको जैसा पिच मिलेगा खेलना पड़ेगा। पिच में किसी तरह की कोई खराबी नहीं है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



