नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को कैप्टन कूल कहा जाता है। इसकी वजह उनका शांत स्वभाव है। मैच की किसी भी परिस्थिति में धोनी शांत रहते हैं। मैच जीतने से लेकर हारने तक उनके चेहरे का रिक्शन नहीं बदलता। लेकिन कुछ ऐसे मौके रहे हैं, जब धोनी को गुस्सा होते हुए देखा गया है। ऐसे ही एक मौका आईपीएल 2023 में देखा गया। महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे वह साथी खिलाड़ी को डांट लगा रहे हैं।




मोइन अली से थे नाराज
आईपीएल 2023 में पिछले हफ्ते रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को मैदान पर अपना आपा खोते हुए देखा गया। 17 अप्रैल को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर आरसीबी के रन चेज के दौरान फील्डिंग में गलती करने की वजह से कारण धोनी के गुस्से का शिकार मोईन अली आ गए।
चेन्नई को मिली थी जीत
पहले बल्लेबाजी करते हुए उस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट पर 226 रन बनाए थे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। एक समय टीम की जीत पक्की दिख रही थी। लेकिन 20 ओवर में उनकी टीम 8 विकेट पर 218 रन ही बना सकी। इस तरफ चेन्नई ने मुकाबले को 8 रनों से अपने नाम किया था। आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने अभी तक 7 मैच खेले हैं। टीम ने इसमें 5 जीत हासिल की है।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



