ब्यूरो महोबा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन महोबा चंद्रकांत वाजपेयी ने बताया कि आगामी होली के त्योहार को दृष्टिगत रखते हुये आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोबा के निर्देशों के क्रम में आमजन मानस को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, महोबा द्वारा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ जनपद के विभिन्न बाजारों में छापेमारी कर 04 नमूने संग्रहित किये गये, जिनमें आटा, दलिया, दही, पनीर एवं पान सामग्री के नमूने संग्रहित किये गये।लगभग 20 खाद्य कारोबारकर्ताओं के प्रतिष्ठानो का निरीक्षण कर निर्देशित किया गया कि त्यौहार के दौरान प्रतिष्ठानों में साफ सफाई बनाये रखें एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ का विक्रय न करें। मिलावटी खाद्य पदार्थ की सूचना प्राप्त होने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी । जन सामान्यको को मिलावटी खाद्य पदार्थो की सामान्य मिलावट की जानकारी के लिये जागरूक किया गया। होली पर्व विशेष अभियान जारी रहेगा अभियान दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी चन्द्रकान्त बाजपेयी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्र, मनोज कुमार एवं रामलखन कुशवाहा, सम्मिलित रहें ।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



