हमीरपुर ब्यूरो :–
होली पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक खाद्य आयुक्त की टीम ने सुमेरपुर कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में छापा मारकर दूध, मावा, सरसों तेल आदि के नमूने भरे हैं। साथ ही पंधरी गांव में 20 किलो दूषित बर्फी नष्ट कराई है। सहायक खाद्य आयुक्त की इस कार्यवाही से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।
जिलाधिकारी घनश्याम मीना के निर्देश पर सहायक खाद आयुक्त गौरीशंकर की टीम ने कस्बे में छापा मारकर नेहा चौराहा के नेहा स्वीट से मावा का नमूना लिया। इसी तरह पशु बाजार के समीप संचालित नवीन डेयरी से दूध के सैंपल लिए है। एक फेरी दूधिया को रोक कर मिलावट की आशंका पर दूध का नमूना लिया गया। इसी तरह कस्बे की एक तेल मिल से सरसों के तेल का नमूना लिया गया है। पंधरी के जनता स्वीट्स में छापा मारकर पनीर एवं मावा का सैंपल लेते हुये 20 किलो दूषित बर्फी भी नष्ट कराई गई है। सहायक खाद्य आयुक्त की इस कार्यवाही से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है। कार्यवाही की भनक लगते ही तमाम प्रतिष्ठानों में ताले लटक गए और टीम के वापस लौटने की भनक लगने के बाद ही खुले। टीम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह, रामसूरत यादव आदि शामिल रहे।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



