ललितपुर। निकटवर्ती ग्राम दैलवारा में रहने वाले सरदार सतनाम सिंह पुत्र रामलाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 16 जून 2024 को सुबह करीब 6 बजे वह अपनी आराजी पर घरनुमा झोपड़ी में था। तभी दैलवारा में ही रहने वाले नरेन्द्र पुत्र कोमल, सुभद्रा पत्नी कोमल व रामदेवी पत्नी नरेन्द्र एकराय होकर आये और बलपूर्वक ट्रैक्टर से उसकी आराजी जोतने लगे। आराजी पर ट्रैक्टर चलाने से मना करने पर उक्त लोगों ने गालियां देते हुये झोपड़ी में घुसकर लात-घूसों व डण्डों से मारपीट कर दी। आरोप है कि उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी। उसने बताया कि उसे प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देने में देर हो गयी, क्योंकि वह घायल हो गया था और उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। आरोप है कि उक्त लोगों के पास लाइसेंस और कुछ अवैध शस्त्र हैं, जिसके भय से कोई भी इनके खिलाफ साक्ष्य नहीं दे पाता है। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर उक्त लोगों के खिलाफ धारा 452, 323, 504, 506 आई.पी.सी. के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



