By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
चर्चा आज कीचर्चा आज कीचर्चा आज की
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • अमरोहा
      • अमेठी
      • अम्बेडकर नगर
      • अयोध्या
      • आगरा
      • अलीगढ़
      • आजमगढ़
      • इटावा
      • उन्नाव
      • एटा
      • औरैया
      • कन्नौज
      • कानपुर देहात
      • कानपुर नगर
      • कासगंज
      • कुशीनगर
      • कौशाम्बी
      • गाजियाबाद
      • गाजीपुर
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • गौतमबुद्ध नगर
      • चंदौली
      • चित्रकूट
      • जालौन
      • झाँसी
      • देवरिया
      • पीलीभीत
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • फतेहपुर
      • फिरोजाबाद
      • फ़र्रुख़ाबाद
      • बदायूं
      • बरेली
      • बलरामपुर
      • बलिया
      • बस्ती
      • बहराइच
      • बांदा
      • बाराबंकी
      • बाग़पत
      • बिजनौर
      • बुलंदशहर
      • भदोही
      • मऊ
      • मथुरा
      • महोबा
      • मिर्जापुर
      • मुजफ्फरनगर
      • मुरादाबाद
      • लखनऊ
      • मेरठ
      • मैनपुरी
      • रामपुर
      • रायबरेली
      • लखीमपुर खेरी
      • ललितपुर
      • वाराणसी
      • शामली
      • शाहजहांपुर
      • श्रावस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सम्भल
      • सहारनपुर
      • सिद्धार्थनगर
      • सीतापुर
      • सुल्तानपुर
      • सोनभद्र
      • हमीरपुर
      • हरदोइ
      • हाथरस
      • हापुड़
    • मध्य प्रदेश
      • भोपाल
      • सतना
      • सगर
      • रीवा
      • पन्ना
      • इंदौर
    • छत्तीसगढ़
    • कर्नाटका
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • मेघालय
    • ओड़ीशा
    • कर्नाटका
    • केरल
    • गोवा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नागालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • मणिपुर
    • महाराष्‍ट्र
    • मिज़ोरम
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विश्व
  • मनोरंजन
    • खेल
    • फ़िल्मी जगत
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Reading: कश्‍मीर भूल जाओ, भारत से दोस्‍ती करो… ‘भिखारी’ पाकिस्‍तान को सऊदी, यूएई की दो टूक, OIC की जुबान बंद
Font ResizerAa
चर्चा आज कीचर्चा आज की
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • आवेदन
  • राशिफल
  • विज्ञापन
  • About Us
  • Contact Us
  • Guest Post
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 Charcha Aaj Ki. All Rights Reserved.
Home » Blog » कश्‍मीर भूल जाओ, भारत से दोस्‍ती करो… ‘भिखारी’ पाकिस्‍तान को सऊदी, यूएई की दो टूक, OIC की जुबान बंद

कश्‍मीर भूल जाओ, भारत से दोस्‍ती करो… ‘भिखारी’ पाकिस्‍तान को सऊदी, यूएई की दो टूक, OIC की जुबान बंद

चर्चा आज की
Last updated: January 28, 2023 11:10 am
By
चर्चा आज की
4 Min Read
Share
SHARE

इस्‍लामाबाद: दुनियाभर से कटोरा लेकर भीख मांग रहे कंगाल पाकिस्‍तान को उसके करीबी मुस्लिम दोस्‍त देशों सऊदी अरब और संयुक्‍त अरब अमीरात ने बड़ा झटका दिया है। इन दोनों ही देशों ने पाकिस्‍तान की सरकार को साफ कह दिया है कि वह कश्‍मीर को भूल जाए और भारत के साथ दोस्‍ती करके विवाद को खत्‍म करे। यही नहीं कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 को हटाए जाने को लेकर पाकिस्‍तान जो हो हल्‍ला कर रहा है, उस पर भी सऊदी अरब और यूएई ने शहबाज सरकार को चुप्‍पी साधने के लिए कहा है। यूएई तो पाकिस्‍तान की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए कश्‍मीर में बड़े पैमाने पर निवेश करने जा रहा है।

Contents
  • पाक को छोड़कर भारत के साथ क्‍यों दोस्‍ती कर रहा सऊदी ?
  • ‘कश्‍मीर पर पाकिस्‍तान का साथ नहीं दे सकते’
पाकिस्‍तानी अखबार एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून के पत्रकार कामरान यूसुफ की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्‍तान अब तक कश्‍मीर को लेकर इस्‍लामिक देशों के संगठन ओआईसी में अक्‍सर हो हल्‍ला मचाता रहा है। सऊदी अरब ओआईएसी का सबसे प्रभावी देश है और उसे लीड करता है। ओआईसी सऊदी अरब के इशारे पर चलता है। अब सऊदी अरब ने साफ कह दिया है कि ओआईसी कश्‍मीर को लेकर पाकिस्‍तान का साथ नहीं देगा। पाकिस्‍तान अब तक दुनिया के हर मंच पर कश्‍मीर का मुद्दा उठाता रहा है। हालांकि अब सऊदी अरब और यूएई के दो टूक संदेश से पाकिस्‍तान के सामने अब यह स्थिति है कि वह या तो अर्थव्‍यवस्‍था को बचाए या फिर कश्‍मीर का राग अलापता रहे।

पाक को छोड़कर भारत के साथ क्‍यों दोस्‍ती कर रहा सऊदी ?

सऊदी अरब और यूएई ने यह भी कहा कि पाकिस्‍तान भारत के साथ शांति का रास्‍ता अपनाए। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि यूएई ने जनरल बाजवा और इमरान खान के दौर में भारत के साथ बैक चैनल बातचीत का इंतजाम किया था। कहा जाता है कि कश्‍मीर को लेकर जनरल बाजवा भारत के साथ समझौते को लेकर सहमत हो गए थे लेकिन इमरान खान अचानक से पीछे हट गए थे। जनरल बाजवा के करीबी ने दावा किया था कि पीएम मोदी का पाकिस्‍तान दौरा होने वाला था लेकिन इमरान खान के अचानक पीछे हटने से यह नहीं हो सका।

कामरान ने बताया कि सऊदी अरब और यूएई दोनों ही भारत के साथ आर्थिक रिश्‍ते बहुत मजबूत हो गए हैं। भारत चाहता है कि ये दोनों ही देश कश्‍मीर में बड़े पैमाने पर निवेश करें और पैसा कमाएं। सऊदी और यूएई दोनों ही अपनी अर्थव्‍यवस्‍था को तेल की बजाय अन्‍य क्षेत्रों से कमाई करके मजबूत करना चाहते हैं। सऊदी और यूएई के कई बिजनसमैन कश्‍मीर को लेकर हुई बैठक में शामिल हुए थे। इससे पाकिस्‍तान को बड़ा झटका लगा था जो कश्‍मीर को विवादित इलाका बताता रहा है।

‘कश्‍मीर पर पाकिस्‍तान का साथ नहीं दे सकते’

पाकिस्‍तानी पत्रकार कामरान ने बताया कि पाकिस्‍तान ने जब इसका विरोध किया तो यूएई और सऊदी दोनों ने साफ कह दिया कि हम अब कश्‍मीर पर सार्वजनिक रूप से आपका साथ नहीं दे सकते हैं। यूएई और सऊदी अरब ने कहा कि हम भारत के साथ रिश्‍ते को अहमियत देते हैं। उन्‍होंने यह भी प्रस्‍ताव दिया कि हम भारत के साथ आपके विवाद को खत्‍म करा सकते हैं। इसी वजह से शहबाज शरीफ ने अपने यूएई दौरे पर भारत के साथ रिश्‍ते सुधारने के लिए गुहार लगाई थी और यूएई से मदद के लिए मिन्‍नतें की थीं। सऊदी और यूएई ने उन्‍हें कश्‍मीर को भूलकर अपने घर को सुधारने के लिए कहा। यूएई ने पाकिस्‍तान को 3 अरब डॉलर की मदद दी है। सऊदी भी अरबों डॉलर कर्ज दे रहा है। इस वजह से पाकिस्‍तान को उनकी बात चुपचाप माननी पड़ रही है।

    विज्ञापन हेतु


रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222


सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र

‘हमारे पास शाहीन, रउफ और नसीम नहीं हैं’, पाकिस्‍तान के खिलाफ भारत की तैयारी पर Rohit Sharma ने दिया तीखा जवाब
अमेरिका और चीन की ‘जंग’ में किस करवट बैठेगा कंगाल पाकिस्तान? टेंशन में ड्रैगन, बीजिंग पहुंचे मुनीर
वॉलीबॉल में देश के लिए खेलना हिमानी का सपना, उत्तराखंड का प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार भी किया नाम
तंजीन बिन्त वहीद बनी जज ,कस्बे का बढ़ाया गौरव
अवकाश प्राप्त माध्यमिक शिक्षकों के तीन दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन का हुआ शुभारम्भ चित्रकूट
Share This Article
Facebook Email Copy Link Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More Popular from Foxiz

व्यापार

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की
6 Min Read

कोहरे ने रेल यात्रियों में मचाया कोहराम, आज वाली ट्रेन कल पहुंच रही है

By
चर्चा आज की

साइंटिस्ट का दावा- वुहान लैब से लीक हुआ कोरोना:अमेरिका ने चीन को वायरस बनाने का प्रोजेक्ट दिया

By
चर्चा आज की
4 Min Read
- Advertisement -
Ad image
राशिफल

आज का राशिफल

मेष राशि आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आज आप जितने मेहनत करेंगे, आपको…

By
चर्चा आज की
BREAKING NEWS

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी  खबर

ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूटसूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जन औषधि केंद्र की एक और बड़ी …

By
लवलेश पाण्डेय
MEDIA

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई

श्रद्धालुओं की कार बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई रायबरेली में श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क…

By
Mo Shahbaj
विश्व

इक्वाडोर की जेल में गोलीबारी, चाकू भी चले, हिंसक झड़प में 24 कैदियों की मौत

क्वीटो (इक्वाडोर)। इक्वाडोर के तटीय शहर ग्वायाकिल के एक प्रायद्वीप में एक जेल में मंगलवार को…

By
चर्चा आज की
उत्तराखंडराज्य

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड दौरे पर हैं. आज सुबह पी नड्डा…

By
लवलेश पाण्डेय
चर्चा आज की

चर्चा आज की एक व्यावसायिक समाचार एवं मीडिया मंच है। यहां हम आपको दिलचस्प समाचार ही मुहैया कराएंगे, जो आपको बेहद पसंद आएगा। हम विश्वसनीयता और दैनिक नवीनतम समाचार प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपको सर्वोत्तम समाचार प्रदान करने के लिए समर्पित हैं।

Categories

  • Privacy Policy
  • Contact Us
  • About Us
  • Guest Post
  • विज्ञापन
  • I-Card आवेदन

Ads

© 2025. Charcha Aaj Ki Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

चर्चा आज कीचर्चा आज की
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?