ब्यूरो एन के मिश्र




बांदा – पूर्व में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के द्वारा महिलाओं एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उपर की गई असंसदीय,अमर्यादित टिप्पणी से नाराज। उत्तर प्रदेश जनता दल यूनाइटेड, महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा शालिनी सिंह पटेल ने अपना विरोध दर्ज करवाने हेतु एक वीडियो के माध्यम से स्पष्ट किया है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के द्वारा जिस तरह हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व बिहार ही नहीं देश की आधी आबादी में अवस्थित महिलाओं को लेकर जो अभद्र टिप्पणी की गई है। अगर लालू प्रसाद यादव बिहार की व देश की महिलाओं से व बिहार के मुख्यमंत्री से अगर माफी नहीं मांगेंगे तो 13 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार को बांदा अशोक लाट में 1:00 बजे अपराह्न लालू प्रसाद यादव का पुतला दहन कर जनता दल यू की टीम अपना शख्त विरोध दर्ज करावेगी। अभिव्यक्ति की आजादी का तात्पर्य इस प्रकार नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी,सामान्य विशेष से लेकर संवैधानिक पद पर आरूढ़ व्यक्ति या वर्ग के साथ-साथ वैदिक साहित्य में भी नारी शक्ति को लेकर सम्मान दिया गया है। महिला शक्ति के लिए भी इस प्रकार की टिप्पणी कदाचित स्वीकार करने योग्य नहीं ली गई है, ना ही समाज इसकी मान्यता किसी व्यक्ति विशेष को देता है।
जिस बिहार में महिलाएं घरों से नहीं निकलती थी,उस बिहार में जब से नीतीश कुमार ने कुर्सी संभाली और महिलाओं को 50% पंचायत चुनाव में आरक्षण दिया, तब से महिलाएं मुखिया,महापौर,ब्लॉक प्रमुख जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पदों पर आसीन हैं,और बिहार में 35 % महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया नीतीश कुमार ने,महिलाएं आज डॉक्टर,इंजीनियर, आईपीएस,आईएएस,पीसीएस,विधायक सांसद,मुख्यमंत्री,प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति बन रही है। उन महिलाओं को लेकर लालू प्रसाद की ये अमर्यादित भाषा/बयानबाजी से बाज आना चाहिए,उनको शर्म आनी चाहिए उन्होंने अपनी बेटी जैसी बहू को न्याय नहीं दिला पाए।
उसके साथ घिनौना अपराध करने वाला परिवार,शिल्पी जैन हत्याकांड एक आईएएस पत्नी के साथ गैंगरेप आदि घटनाओं से लिप्त लोग आज महिलाओं को एवं नीतीश कुमार को लेकर के जिस तरह की अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं जनता माफ नहीं करेंगी। जब आरजेडी वाले यात्रा निकालते थे या हैं,तो क्या महिलाओं से नैन मिलाने जाते हैं।
शायद लालू प्रसाद यादव भूल गए इसी बिहार में आपके शासन काल को लेकर के सुप्रीम कोर्ट ने जंगल राज कहा था,और आपके समय का बिहार में अत्याचार बिहार की महिला बिहार का युवा बिहार के लोग आज तक नहीं भूल पाए। आज भी लोग आपके शासनकाल को याद रखते हैं तो सहम जाते हैं और वह पुराने दिन देखना नहीं चाहती बिहार की जनता।

विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



