सोनभद्र. जनपद के उत्तरप्रदेश – छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर बभनी थाना क्षेत्र के धरनखाड़ गांव के पास रविवार के सुबह अंबिकापुर- वाराणसी मार्क पर ट्रेलर और बोलेरो मे सीधी टक्कर हो गई. इस हादसे में महाकुंभ स्नान कर प्रयागराज से लौट रहे बोलेरो सवार दंपति सहित 4 श्रद्धालुओं
की मौत हो गई.वहीं तीन मासूमों सहित सात लोग घायल हो गए. बोलेरो सवाऱ प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर अपने घर छत्तीसगढ़ जा रहे थे. रविवार की सुबह 6:30 बजे यह दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गयी. हादसे के वजह से करीब आधे घंटे तक आवागमन भी प्रभावित हुआ. घायलों के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेजने के साथ ही, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया. 6 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के रायपुर इलाके के तीन मासूम सहित कुल 11 श्रद्धालु 2 दिन पूर्व बोलेरो से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए गए हुए थे. शनिवार की रात महाकुंभ स्नान के बाद बोलेरो से घर की ओर लौट रहे थे. रविवार की सुबह जैसे ही बभनी थाना क्षेत्र के धरनखाड़ गांव के पास पहुंचे, छत्तीसगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ़्तार ट्रेलर ने सीधी टक्कर मार दी. इससे जहां बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. हादसे मे बोलेरो सवार लक्ष्मी बाई 30 वर्ष पत्नी रामकुमार, निवासी सूरजगढ़ थाना पुसौर रायगढ़, छत्तीसगढ़ अनिल प्रधान 37 वर्ष, निवासी केसापाली पुसौर,ठाकुर राम यादव 58 साल मानिकपुर थाना सरैया सारंगढ़ छत्तीसगढ़और उनकी पत्नी रुक्मणी 56 साल की मौत हो गई.अभिषेक यादव 6 वर्ष, अहान यादव 4 वर्ष, योगी लाल 36 वर्ष, हर्षित यादव 3 वर्ष, सुलेंदरी देवी 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल और प्रभारी निरीक्षक बभनी सदानंद राय घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गए. इस दौरान मौके पर पुलिस अधिकारियों समेत कई थाने के पुलिस फोर्स मौजूद थे.





विज्ञापन हेतु
रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क +91-9355638761, +91-8429092222
सहयोग राशी 1150/- रूपये मात्र



